{"_id":"64194b57d9c766d00300c3ea","slug":"nepali-woman-commits-suicide-in-arogya-mandir-gorakhpur-2023-03-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: आरोग्य मंदिर में नेपाली महिला ने की खुदकुशी, बाथरूम में मिली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: आरोग्य मंदिर में नेपाली महिला ने की खुदकुशी, बाथरूम में मिली लाश
Tue, 21 Mar 2023 11:44 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो पादरी बाजार (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो पादरी बाजार (गोरखपुर)।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 21 Mar 2023 11:44 AM IST
सार
नेपाल के नारनघाट निवासी लक्ष्मी भट्टराई (49) दस दिन पहले इलाज कराने शाहपुर इलाके के आरोग्य मंदिर प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति में आई थीं। साथ में भतीजा और दो बहनें भी थीं। यह सभी आरोग्य मंदिर के प्रथम तल पर कमरा नंबर 33 में रह रहे थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Social media
विस्तार
गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां मेडिकल कॉलेज रोड पर स्थित आरोग्य मंदिर प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति परिसर में सोमवार को नेपाली महिला ने खुदकुशी कर ली। शव बाथरूम में लगे शॉवर में तौलिया के बने फंदे से लटका मिला। मौत का कारण जानने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, नेपाल के नारनघाट निवासी लक्ष्मी भट्टराई (49) दस दिन पहले इलाज कराने शाहपुर इलाके के आरोग्य मंदिर प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति में आई थीं। साथ में भतीजा और दो बहनें भी थीं। यह सभी आरोग्य मंदिर के प्रथम तल पर कमरा नंबर 33 में रह रहे थे।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: पेशेवर जेल में, हर दिन नए चोर गोरखपुर पुलिस के लिए बने सिरदर्द
विज्ञापन
परिवार के लोगों ने बताया कि लक्ष्मी भट्टराई पहले अपने बेटा और बहू के साथ ऑस्ट्रेलिया रहती थीं। वह स्पोर्ट्स की अच्छी खिलाड़ी भी थीं। 10 दिन पहले ही वह ऑस्ट्रेलिया से भैरहवां आईं और फिर वहां से इलाज कराने गोरखपुर आरोग्य मंदिर आ गईं। परिजनों ने बताया कि वह कुछ महीने से वह डिप्रेशन में चल रहीं थीं।
Trending Videos
अवसाद का चल रहा था प्राकृतिक इलाज
लक्ष्मी काफी दिनों से अवसाद में थीं। सोमवार सुबह वह पार्क में मॉर्निंग वॉक करने के बाद परिसर में ही बैठकर चाय- नाश्ता कीं। उसके कुछ देर बाद अपने कमरे में चली गईं। करीब एक घंटे बाद किसी काम से परिवार के लोग कमरे में पहुंचे तो देखा कि बाथरूम का दरवाजा खुला है। जबकि, लक्ष्मी बाथरूम में ही शॉवर से लटकी हुई हैं।
सुबह नाश्ता कीं, फिर फंदा लगा लिया
लक्ष्मी ने सुबह नाश्ता किया था और फिर खुदकुशी कर ली। फंदे पर लटका देखकर परिजनों ने शोर मचाया तो मंदिर परिसर में मौजूद लोग वहां पहुंच गए थे।
इसे भी पढ़ें: रिमझिम बारिश से लुढ़का पारा, कीचड़ ने बढ़ाई लोगों की परेशानी
रिश्तेदारों के कहने पर आईं थीं आरोग्य मंदिर
लक्ष्मी के साथ आए परिजनों ने बताया कि नेपाल के कई लोग आरोग्य मंदिर में प्राकृतिक इलाज से ठीक हो गए हैं। उन्हीं लोगों के बताने पर महिला ऑस्ट्रेलिया से भैरहवा एयरपोर्ट आईं और फिर सीधे गोरखपुर आरोग्य मंदिर में आकर इलाज करा रही थीं।
आरोग्य मंदिर निदेशक विमल मोदी ने कहा कि दस दिन पहले आरोग्य मंदिर में वह इलाज के लिए आई थीं। वह अवसाद में थीं और खुदकुशी कर ली हैं। पुलिस को सूचना दे दी गई थी।