फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Police searching for accomplice of those who conducted raids posing as fake Income Tax officers

Gorakhpur News: फर्जी आयकर अधिकारी बन छापेमारी करने वालों के साथी की तलाश में पुलिस

Sun, 16 Jun 2024 02:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 16 Jun 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
Police searching for accomplice of those who conducted raids posing as fake Income Tax officers
स्पेशल 26 फिल्म की तर्ज पर आयकर अधिकारी बनकर छापा डालने के दौरान पकड़े गए तीन जालसाजों को पुलिस ने जेल भिजवा दिया। पूछताछ में आरोपियों ने झंगहा के एक युवक का भी नाम उगला है, जिसकी तलाश में पुलिस टीम लगी है। आरोपियों ने व्हाट्सएप से उस युवक से बातचीत भी की थी, लेकिन पुलिस के हाथ लगने से पहले चैट को डिलीट कर दिया गया था। पुलिस उसे रिकवर करने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन



एम्स क्षेत्र के कुसम्ही बाजार में रहने वाले भजनलाल सिंघड़िया स्थित एक कंपनी के एजेंट हैं। यह कंपनी लोगों को काम के सिलसिले में विदेश भेजती है। उनका कुसम्ही में दो मंजिला मकान है। जिसके ऊपरी मंजिल में सिपाही अनिल गुप्ता किराये पर रहते हैं। शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे चार लोग एक लग्जरी कार से भजनलाल के घर पहुंचे। कार के अगले हिस्से पर आयकर विभाग, भारत सरकार लिखा था। खुद को आयकर अधिकारी बताते हुए एक ने कहा कि तुम्हारे खिलाफ शिकायत है, हमें घर की तलाशी लेनी है। लेकिन इसी दौरान सिपाही को संदेह हो गया और तीन आरोपी पकड़ लिए गए।
विज्ञापन



पकड़े गए आरोपियों की पहचान राजेश कुमार, उजेंद्र पांडेय और नवाजिश अली के रूप में हुई। राजेश फर्जी अधिकारी बना था, वह मूल रूप से सिकरीगंज के महादेवा बाजार के पास का रहने वाला है और इस समय दिल्ली रहता है। दिल्ली में आफिस भी बना रखा है। उजेंद्र बिहार का जबकि नवाजिश गाजियाबाद की खोड़ा काॅलोनी का रहने वाला है। बरामद गाड़ी उजेंद्र की बताई जा रही है। अब इनसे पूछताछ के आधार पर पुलिस जांच कर रही है। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भिजवा दिया गया है। अन्य आरोपियों के भूमिका की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस टीम दिल्ली, बिहार और झारखंड रवाना


पुलिस की माने तो पकड़ा गया राजेश कुमार गैंग का सरगना है। इनके गिरोह का दिल्ली में ऑफिस है। ये बिहार, दिल्ली, गाजियाबाद, झारखण्ड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्यप्रदेश सहित अन्य जगहों पर वारदात को अंजाम दे चुके हैं। गिरोह के साथियाें एवं अन्य जानकारी के लिए पुलिस टीमों को दिल्ली, बिहार, झारखंड के लिए रवाना कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed