{"_id":"69163b10dc6d6cbcd40570cf","slug":"police-returned-rs-311-lakh-of-cyber-fraud-money-to-the-victims-account-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1133759-2025-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पुलिस ने पीड़ित के खाते में लौटाए साइबर ठगी के 3.11 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पुलिस ने पीड़ित के खाते में लौटाए साइबर ठगी के 3.11 लाख रुपये
विज्ञापन
बड़हलगंज। साइबर ठगी के एक मामले में बड़हलगंज पुलिस और साइबर सेल ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पीड़ित के खाते में 3 लाख, 11 हजार, 100 रुपये वापस कराए हैं।
जानकारी के अनुसार, खखाईचखोर निवासी शैलेश प्रसाद शुक्ल पुत्र महेन्द्र प्रसाद शुक्ल ने केस दर्ज कराया था कि साइबर अपराधियों ने उनका मोबाइल हैक कर उनके बैंक खाते से कुल छह लाख 61 हजार 100 रुपये निकाल लिए। शिकायत के बाद पुलिस ने साइबर फ्रॉड की रकम में से चार लाख 30 हजार 263 रुपये फ्रीज करा दिया। इसके बाद न्यायालय के आदेश पर उस खाते से 3,11,100 रुपये वादी के खाते में सफलतापूर्वक वापस करा दिए गए। शेष राशि की वापसी के लिए प्रयास जारी है।
थानाध्यक्ष चन्द्रभान सिंह ने बताया कि आमजन से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक या ऐप के जरिये बैंकिंग जानकारी साझा न करें। वादी शैलेश प्रसाद शुक्ल ने पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया। संवाद