{"_id":"6417f362cba70dcf75052a5b","slug":"police-registered-on-dog-thieves-in-gorakhpur-2023-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"FIR दर्ज: कार से आए बदमाशों ने पहले खाई थी कचौड़ी-जलेबी, फिर लेकर भाग गए थे कुत्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
FIR दर्ज: कार से आए बदमाशों ने पहले खाई थी कचौड़ी-जलेबी, फिर लेकर भाग गए थे कुत्ता
Mon, 20 Mar 2023 11:17 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 20 Mar 2023 11:17 AM IST
सार
कार सवार कुत्ते को गोद में लेकर गया। शायद इसी वजह से वहां मौजूद लोगों को देखकर यही लगा कि इस कुत्ते के मालिक हैं। शायद इसलिए किसी ने उनका विरोध भी नहीं किया। युवक रॉकी को गोद में उठाकर कार तक ले गए। फिर कार में सवार होकर फरार हो गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में कैंट इलाके के बैंक रोड के पास से कुत्ता चोरी कर लग्जरी कार से भागने वालों के विरुद्ध कैंट पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। आरोपियों की हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके बाद अब पुलिस ने रविवार को अज्ञात चोरों पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, कैंट इलाके के बैंक रोड निवासी डॉ. महेंद्र कुमार घर में ही मनीषा संगीता महाविद्यालय भी चलाते हैं। घर में ही वह कुत्ता पालते हैं। जिसका नाम रॉकी है। रॉकी अभी सिर्फ तीन महीने का ही है। घर में सभी उसे काफी दुलार करते हैं।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: नेग लेकर लौट रहे किन्नर को गोली मारी, हालत गंभीर, मेडिकल कॉलेज में भर्ती
विज्ञापन
दी गई तहरीर में उन्होंने लिखा है कि 16 मार्च को वह परिवार के साथ कहीं गए थे। इस बीच किसी ने कुत्ता चोरी कर लिया। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि लग्जरी कार से आए लोगों ने चौराहे पर एक दुकान से कचौड़ी-जलेबी खाई। करीब आधे घंटे में कार सवार यह समझ चुके थे कि किसी का कुत्ता घर के बाहर आ गया है, लेकिन उसका मालिक यहां नहीं है।
गोद में उठाकर कार से हो गए फरार
कार सवार कुत्ते को गोद में लेकर गया। शायद इसी वजह से वहां मौजूद लोगों को देखकर यही लगा कि इस कुत्ते के मालिक हैं। शायद इसलिए किसी ने उनका विरोध भी नहीं किया। युवक रॉकी को गोद में उठाकर कार तक ले गए। फिर कार में सवार होकर फरार हो गए। काफी देर का वक्त बीत जाने के बाद जब कुत्ता घर में नहीं दिखा तो मालिक ने उसकी तलाश शुरू की। पुलिस अब सीसी टीवी कैमरे की मदद से जांच में जुटी है।