{"_id":"69a35e3ebdfd7cc5c400cf09","slug":"police-registered-an-fir-against-three-on-the-complaint-of-the-victim-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1243943-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पिपराइच में नौकरी दिलाने के नाम पर पांच लाख रुपये की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पिपराइच में नौकरी दिलाने के नाम पर पांच लाख रुपये की ठगी
विज्ञापन
- पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीन के खिलाफ दर्ज की प्राथमिकी
पिपराइच। थाना क्षेत्र के बेला में नौकरी दिलाने के नाम पर कुशीनगर के कप्तानगंज, औरही कृतपुरा निवासी विपिन गुप्ता व अन्य से पांच लाख की ठगी हो गई। पुलिस ने विपिन की तहरीर पर पुलिस ने राजाराम पासवान, विशाल सिंह, शकुंतला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित के अनुसार, बेला कांटा निवासी राजाराम पासवान ने बिजली विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर पांच लोगों से बैंक खाते और नकद के माध्यम से कुल पांच लाख रुपये ले लिए। उस दौरान आरोपी ने अभ्यर्थियों के शैक्षणिक योग्यता प्रमाणपत्र भी अपने पास रख लिए।
तहरीर में कहा गया है कि तय समय सीमा में नौकरी न मिलने पर जब रुपये वापस मांगे गए तो राजाराम पासवान और उसके सहयोगी विशाल सिंह ने कुछ रकम लौटाकर 100 रुपये के स्टांप पेपर पर समय मांगा। समय बीत जाने के बाद भी पूरी धनराशि वापस नहीं की गई। आरोप है कि अब पैसे मांगने पर दलित उत्पीड़न के मामले में फंसाने की धमकी दी जा रही है। थानाप्रभारी अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर बैंक खाते में रकम लेने वाली शकुंतला देवी, राजाराम, विशाल पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच जारी है।