फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Police register FIR to miscreants after Stone throwing on IAS anuj malik in sahjanwa gorakhpur

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट की गाड़ी पर किया था पथराव, पुलिस अब ऐसे करेगी खातिरदारी

Fri, 08 May 2020 08:23 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 08 May 2020 08:23 AM IST
विज्ञापन
Police register FIR to miscreants after Stone throwing on IAS anuj malik in sahjanwa gorakhpur
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट की टीम पर पथराव। - फोटो : अमर उजाला
सहजनवां इलाके के सोनबरसा हड़हा गांव में क्वारंटीन सेंटर में दुर्व्यवस्था बताकर वीडियो वायरल किए जाने की जांच करने गईं ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व एसडीएम अनुज मलिक और पुलिस टीम की गाड़ी पर पथराव मामले में पुलिस ने 16 नामजद और 25 अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

 
घघसरा चौकी इंचार्ज विशाल उपाध्याय की तहरीर पर पुलिस ने मारपीट, सरकारी काम में बाधा डालने, पथराव व धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज कर एक आरोपित कृष्ण चंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य अज्ञात नामजद आरोपितों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


उधर, बृहस्पतिवार को विधायक शीतल पांडेय, सीओ कैंपियरगंज दिनेश कुमार सिंह भी गांव में पहुंचे और जांच-पड़ताल की। सीओ ने कई लोगों का घटना के संबंध में बयान भी दर्ज कराया है। जानकारी के मुताबिक, सोनबरसा हड़हा गांव के कृष्ण चंद्र ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें गांव के प्राथमिक विद्यालय में बने क्वारंटीन सेंटर में कोई व्यवस्था ना होने का आरोप लगाया गया था। वीडियो वायरल होने पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पुलिस टीम के साथ बुधवार को जांच को गई थीं। प्रधान, सचिव से जानकारी लेने के बाद आरोपित कृष्ण चंद्र को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था।

लौटने के दौरान बिजली गुल हो गई, तभी गांव वालों ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट और पुलिस की गाड़ी पर पथराव कर दिया। पुलिस किसी तरह गांव से ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को सुरक्षित लेकर निकली थी। इस प्रकरण में चौकी इंचार्ज की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।  

ये हैं नामजद आरोपित
कृष्ण चंद्र, विजय, भूपेंद्र, चक्रधारी, विनोद, अभय, गिरधारी, गोविंद, धर्मराज, दीनानाथ, रितेश, रामनयन, अजय, लालमन, धनेश व देवव्रत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed