{"_id":"611e623e8ebc3e7a2864ad4f","slug":"police-recovered-three-missing-children-after-48-hours-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"घूमते मिले तीनों मासूम: घर से खेलने निकले दो सगे भाइयों सहित तीन दोस्त हुए थे लापता, पुलिस ने 48 घंटे में किया बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घूमते मिले तीनों मासूम: घर से खेलने निकले दो सगे भाइयों सहित तीन दोस्त हुए थे लापता, पुलिस ने 48 घंटे में किया बरामद
Thu, 19 Aug 2021 07:33 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 19 Aug 2021 07:33 PM IST
सार
परिवार के लोगों से बच्चों की पहचान कराने के बाद पुलिस ने बच्चों को परिजनों को सौंप दिया। तीनों बच्चे गीडा इलाके के ग्राम देईपार में एक दुकान के उद्घाटन समारोह के दौरान खड़े मिले।
विज्ञापन
एक साथ मिले तीनों लापता मासूम।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में सहजनवां इलाके से गायब हुए तीन बच्चे बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस ने इन्हें 48 घंटे में बरामद कर लिया है। परिवार के लोगों से बच्चों की पहचान कराने के बाद पुलिस ने बच्चों को परिजनों को सौंप दिया। तीनों बच्चे गीडा इलाके के ग्राम देईपार में एक दुकान के उद्घाटन समारोह के दौरान खड़े मिले। पुलिस ने नाम पता पूछने के बाद तीनों को सकुशल बरामद कर लिया।
विज्ञापन
बता दें कि गांव से गीडा के खैरेला गांव निवासी सूर्य बहादुर थापा का बेटा दीपक थापा (13) सहजनवां के लुचुई निवासी गिरीश धर द्विवेदी का बेटा रुद्र उर्फ छोटू (12) और उसका भाई सिद्धार्थ (11) गायब हो थे। जानकारी के मुताबिक, दीपक मंगलवार की सुबह ग्यारह बजे सहजनवां के वार्ड नंबर 14 लुचुई निवासी दो दोस्तों के पास गया था। यहां से तीनों बच्चे साथ में खेलने के लिए घर से निकले थे। शाम तक वापस नहीं आने पर परिजनों ने तीनों की तलाश की तो कहीं कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन
दोनों ही परिवार के लोगों ने सगे संबंधित, रिश्तेदार और आसपास तलाश करने के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई और अपहरण का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने 48 घंटे के अंदर तीनों को सकुशल बरामद कर लिया।
विज्ञापन