{"_id":"5fd096a08ebc3e3d527c75ff","slug":"police-reached-notice-of-secret-marriage-in-kushinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: लव जिहाद के शक में निकाह में पहुंची पुलिस, युवक-युवती मुस्लिम निकले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: लव जिहाद के शक में निकाह में पहुंची पुलिस, युवक-युवती मुस्लिम निकले
Wed, 09 Dec 2020 03:18 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 09 Dec 2020 03:18 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के कसया थाना क्षेत्र के एक गांव में लव जिहाद के शक में पुलिस ने एक निकाह में पहुंच गई। वहां से एक मौलवी समेत दो को हिरासत में ले लिया। पड़ताल करने पर पता चला कि जिनका निकाह हो रहा था वो युवक-युवती मुस्लिम थे।
विज्ञापन
गांव में मचा हड़कंप
गांव में पुलिस की अचानक छापामार कार्रवाई से हड़कंप मच गया था। दरअसल, पुलिस को गांव में चोरी-छिपे निकाह कराए जाने की सूचना मिली थी। इस पर कसया थाने की पुलिस पहुंची। पुलिस को पहले लव जिहाद की सूचना दी गई थी, जिस पर तत्परता दिखाते हुए पुलिस तुरंत वहां पहुंची थी। पुलिस वहां से एक मौलवी और युवक-युवती को थाने लेकर चली आई। युवती आजमगढ़ जिले की बताई जा रही है।
विज्ञापन
कुछ दिन से गायब थी युवती
पुलिस हिरासत में लिए गए तीनों लोगों को थाने लेकर पहुंची और पूछताछ की तो युवक-युवती दोनों मुस्लिम निकले। युवती कुछ दिन से गायब थी। उसके परिजनों ने थाने में तहरीर भी दी है। इसकी जानकारी प्रभारी एसओ रामविलास यादव ने दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि युवती के घरवालों को सूचना दे दी गई है। उन्हें थाने पर बुलाया गया है। उसके बाद अपेक्षित कार्रवाई की जाएगी