फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Police ki pathshala organized by Amar Ujala Foundation at Sarmount International School

पुलिस की पाठशाला: डरे नहीं खुलकर कहें अपनी बात, पुलिस हर कदम पर है आपके साथ

Sat, 01 Jul 2023 11:31 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 01 Jul 2023 11:31 AM IST
सार

एसपी सिटी ने विद्यार्थी देवेश चतुर्वेदी, आस्था सिंह, गौरी पांडेय, सर्वेश त्रिपाठी के सवालों के जवाब भी दिए। स्कूल के डायरेक्टर रोहन सिंह ने कहा कि पुलिस की पाठशाला विद्यार्थियों के जीवन में बहुत कारगर साबित होगी।

विज्ञापन
Police ki pathshala organized by Amar Ujala Foundation at Sarmount International School
गोरखपुर में पुलिस की पाठशाला। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

समाज तेजी से बदला है। लोगों की मानसिकता भी बदल रही है, लेकिन आज भी कुछ ऐसे शरारती लोग हैं जो दूसरों को परेशान करते हैं। दूर के रिश्तेदारों के अलावा कई बार घर के आसपास भी ऐसे लोग होते हैं, जो आप के साथ कुछ ऐसा करते हैं जो आप को पसंद नहीं है।

विज्ञापन


ऐसे में आप को डरने नहीं, बल्कि खुलकर सामने आकर अपनी कहने की आवश्यकता है। अगर, आप को लगता है कि थाने या पुलिस के पास नहीं जा सकती हैं तो आप 1090 पर कॉल करें।
विज्ञापन


ये बातें एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने शुक्रवार को तारामंडल स्थित सरमाउंट इंटरनेशनल स्कूल में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला में कही। एसपी सिटी ने विद्यार्थियों से संवाद के दौरान कहा कि आज के समय में सभी बच्चे मोबाइल फोन पर सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं। इस दौरान बहुत सावधानी बरतने की जरूरत है। मोबाइल फोन पर इंटरनेट के इस्तेमाल के दौरान अनजाने में किए गए कई काम भी आप को परेशानियों में डाल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: मानवता हुई शर्मसार: पूरी रात अधेड़ के शव को रौंदते रहे वाहन, हाथ-पैर और सिर हो गया था गायब
 

उन्होंने कहा कि साइबर क्राइम से बचाव के लिए ज्यादा से ज्यादा सावधानी बरतने में ही समझदारी है। अक्सर देखा जाता है कि दोस्ती होने पर छात्र-छात्राएं अपने व्यक्तिगत फोटो, वीडियो साझा करने लगते हैं, दोस्ती टूटने पर इसका गलत इस्तेमाल हो जाता है। ऐसे में दोस्ती चाहे जितनी भी गहरी हो, अपने फोटो, वीडियो को सोशल मीडिया के किसी भी प्लेटफाॅर्म पर साझा न करें। एसपी सिटी ने बताया कि अगर साइबर अपराध हो तो तत्काल इसकी सूचना 1930 पर देनी चाहिए। एसपी सिटी ने कहा कि आप हेलमेट का जरूर इस्तेमाल करें।

एसपी सिटी ने विद्यार्थी देवेश चतुर्वेदी, आस्था सिंह, गौरी पांडेय, सर्वेश त्रिपाठी के सवालों के जवाब भी दिए। स्कूल के डायरेक्टर रोहन सिंह ने कहा कि पुलिस की पाठशाला विद्यार्थियों के जीवन में बहुत कारगर साबित होगी। प्रिंसिपल धर्मवीर यादव ने अतिथियों के प्रति आभार जताया।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed