पुलिस की पाठशाला: हेलमेट को नियम नहीं, जरुरत मानकर लगाएं
एसपी नार्थ ने छात्राओं से कहा कि स्कूल आने-जाने के दौरान किसी छात्रा को कोई लफंगा परेशान करे या धमकाए तो खुलकर बताएं। चुप्पी से लफंगों का मन बढ़ता है। 1090 वूमेन पॉवर लाइन और डायल 112 पर फोन करके तत्काल राहत पाई जा सकती है।
विस्तार
एसपी नार्थ मनोज कुमार अवस्थी ने कहा कि ज्यादातर युवाओं को हेलमेट लगाना अच्छा नहीं लगता, वे या तो पुलिस या चालान के डर से हेलमेट लगाते हैं। हेलमेट को कभी भी नियम नहीं जरुरत मानें। अपने और अपनों की सुरक्षा के लिए हेलमेट का इस्तेमाल जरूर करें।
एसपी नार्थ सोमवार को सिक्टौर स्थित आत्मदीप विद्यालय में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम का बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने साइबर सिक्योरिटी से संबंधित जानकारी देते हुए छात्रों से कहा कि आप सभी सोशल मीडिया साइट्स का इस्तेमाल जरूर करें, लेकिन सावधानी से। किसी भी अज्ञात नंबर पर चैटिंग न करें और गलती से चैटिंग कर भी लेते हैं तो वीडियो कॉल बिल्कुल भी न उठाएं।
अगर आपका वीडियो वायरल करने के नाम पर कोई ब्लैकमेल करता है, तो डरें नहीं, सिर्फ उसके नंबर को ब्लॉक कर दें। वीडियो का डर दिखाना सिर्फ पैसा वसूलने का तरीका होता है। अगर कोई ऐसा करे तो इसकी शिकायत 1930 और 155260 साइबर सेल हेल्पलाइन नंबर पर करें।
इसे भी पढ़ें: कच्ची के लिए बदनाम खोराबार, अब बीमारी नहीं, देगा सेहत-विकास
चुप्पी से लफंगों का मन बढ़ता है
एसपी नार्थ ने छात्राओं से कहा कि स्कूल आने-जाने के दौरान किसी छात्रा को कोई लफंगा परेशान करे या धमकाए तो खुलकर बताएं। चुप्पी से लफंगों का मन बढ़ता है। 1090 वूमेन पॉवर लाइन और डायल 112 पर फोन करके तत्काल राहत पाई जा सकती है।
एसपी नार्थ से मिले हर सवाल के जवाब
सवाल: फोन चोरी होने पर क्या करें?
कनिष्क राय
जवाब: निकट के थाने में लिखित शिकायत करें। फोन को बरामद कराने के लिए आगे की कार्रवाई पुलिस करेगी।
सवाल: सोशल मीडिया पर कोई ब्लैकमेल करें तो क्या करें?
अर्पित त्रिपाठी
जवाब: इसकी सूचना तत्काल साइबर पुलिस का या ऑनलाइन हेल्पलाइन नंबर पर दें।
सवाल: अगर पुलिसकर्मी हमें बिना किस कारण मारें तो क्या करें?
उदित नारायण त्रिपाठी
जवाब: इसकी शिकायत निकटतम थाने या पुलिस अधिकारी से करें।
सवाल: क्या ईमेल का इस्तेमाल करना ठीक है?
अनुष्का त्रिपाठी
जवाब: ईमेल का इस्तेमाल करें। लेकिन, सोशल मीडिया साइट्स के इस्तेमाल में सावधानी बरतें।