फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Police is collecting accounts of mafia Vinod's brother's property, it will be confiscated

Gorakhpur News: माफिया विनोद के भाई की संपत्ति का लेखा-जोखा जुटा रही पुलिस, होगी जब्त

Thu, 08 Feb 2024 03:41 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Feb 2024 03:41 AM IST
विज्ञापन
Police is collecting accounts of mafia Vinod's brother's property, it will be confiscated
शाहपुर थाने के पास ही मौजूद जमीन सहित अन्य संपत्ति का पुलिस जुटा रही ब्योरा
विज्ञापन

विनोद के अलावा कई अन्य माफिया की सूची हो रही तैयार, जल्द होगी कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। एसटीएफ से मुठभेड़ में मारे गए माफिया विनोद उपाध्याय के गिरोहबंद भाई संजय उपाध्याय की संपत्ति का भी पुलिस लेखा-जोखा जुटा रही है। फिलहाल, पता चला है कि शाहपुर थाने के पास संजय के नाम पर एक बेशकीमती जमीन है, इसके अलावा भी अन्य जमीन होने की संभावना है। पुलिस राजस्व विभाग और अन्य स्रोतों की मदद से सभी जमीनों की रिपोर्ट तैयार कर रही है, ताकि गैंगस्टर एक्ट के तहत उसे जब्त किया जा सके। इसके अलावा माफिया राजन तिवारी, राकेश यादव सहित अन्य की बची संपत्ति का भी ब्योरा पुलिस जुटा रही है।
जानकारी के मुताबिक, जिले के टॉप बदमाशों की सूची में शामिल माफिया अजीत शाही, राकेश, सुधीर सिंह समेत सभी बदमाशों की करोड़ों की संपत्ति को पुलिस गैंगस्टर एक्ट के तहत जब्त कर चुकी है। माफिया विनोद उपाध्याय के गुलरिहा इलाके में स्थित घर, फार्म हाउस पर भी बुलडोजर चल चुका है।
विज्ञापन

इसी बीच माफिया विनोद पर एक लाख और उसके भाई संजय उपाध्याय पर 25 हजार का इनाम हुआ था। माफिया संजय तो हाजिर हो गया था, लेकिन विनोद फरार चल रहा था। फिर एसटीएफ से हुई मुठभेड़ में वह मारा गया। अब एक बार फिर से पुलिस ने सभी माफिया की संपत्तियों का ब्योरा जुटा रही है। पुलिस अपराध से अर्जित की गई एक भी संपत्ति को छोड़ना नहीं चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी का मानना है कि जब तक इनकी सभी संपत्तियों पर कार्रवाई नहीं होगी, तब तक इनकी कमर नहीं टूटेगी। इसी उद्देश्य से पुलिस इनकी संपत्तियों का ब्योरा जुटाकर कार्रवाई कर रही है।
......
भू-माफिया कमलेश की बाराबंकी की जमीन जब्त करने को भेजा पत्र
गोरखपुर। सीलिंग की जमीनों को बेचकर करोड़ों रुपये कमाने के आरोपी कमलेश यादव की बाराबंकी की जमीन को जब्त करने के लिए पुलिस ने एक बार फिर पत्र भेजा है। पूर्व में बाराबंकी पुलिस से गोरखपुर पुलिस ने सहयोग मांगा था, लेकिन अभी तक कार्रवाई पूरी नहीं हो सकी है। अधिकारियों का कहना है कि कार्रवाई के लिए बाराबंकी पुलिस-प्रशासन को पत्र भेजा गया था। दोबारा रिमाइंडर भेजा जाएगा।
जानकारी के मुताबिक, एम्स थाना क्षेत्र के कुसम्ही सहित अन्य जगहों पर सीलिंग की जमीनों को बेचकर कमलेश यादव और उसके साथी दीनानाथ ने करोड़ों रुपये कमाए हैं। उनके खिलाफ जमीन बेचने के नाम पर जालसाजी के करीब 36 मामले पूर्व में हुए थे। दो दिन पहले रामगढ़ताल थाने में कमलेश और उसकी पत्नी के खिलाफ केस दर्ज है।
दोनों के खिलाफ गैंगस्टर के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस 100 करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त की थी। इसमें कमलेश के आईटीआई कॉलेज, मकान और जमीन शामिल हैं। इसके अलावा उसके साथी दीनानाथ के मैरिज हाउस पर बुलडोजर भी चला था। अब एसपी सिटी ने दोबारा बाराबंकी पुलिस प्रशासन को पत्र भेजकर कार्रवाई की बात कही है।

कोट
शासन की मंशा के अनुरूप पुलिस लगातार माफिया की संपत्ति पर कार्रवाई कर रही है। माफिया विनोद के भाई संजय उपाध्याय की संपत्ति का ब्योरा जुटाया जा रहा है। इसके अलावा भू-माफिया कमलेश यादव की बाराबंकी की संपत्ति को जब्त करने के लिए दोबारा पुलिस की ओर से पत्र भेजा गया है। माफिया पर पुलिस प्रशासन की कार्रवाई जारी रहेगी।
- कृष्ण कुमार बिश्नोई, एसपी सिटी

जवाहरपुरी में टूटी पड़ी सड़क। संवाद

जवाहरपुरी में टूटी पड़ी सड़क। संवाद

जवाहरपुरी में टूटी पड़ी सड़क। संवाद

जवाहरपुरी में टूटी पड़ी सड़क। संवाद

जवाहरपुरी में टूटी पड़ी सड़क। संवाद

जवाहरपुरी में टूटी पड़ी सड़क। संवाद

जवाहरपुरी में टूटी पड़ी सड़क। संवाद

जवाहरपुरी में टूटी पड़ी सड़क। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed