फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Police is alert regarding nomination in Gorakhpur, will keep an eye on every nook and corner

Gorakhpur News: नामांकन आज से शुरू , पुलिस मुस्तैद- सख्त रहेगी निगरानी ; 17 मई तक इन रास्तों पर जाने से बचें

Tue, 07 May 2024 11:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 07 May 2024 11:36 AM IST
सार

नामांकन के दौरान समर्थकों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है। सभी गेट और नामांकन कक्ष के आसपास भारी मात्रा में फोर्स तैनात की जाएगी। नामांकन के लिए एडीएम वित्त और सीआरओ कोर्ट को तैयार कर दिया गया है। इसके अलावा मंगलवार से जिले की सीमाओं और शहर में 24 घंटे गाड़ियों की जांच शुरू हो जाएगी। कचहरी चौराहे की तरफ बिना जरूरी काम के जानें से सामान्य लोग परहेज करें।

विज्ञापन
Police is alert regarding nomination in Gorakhpur, will keep an eye on every nook and corner
अंतिम चरण नामांकन के लिए गोरखपुर पुराने कलेक्ट परिसर में बैरिकेडिंग किया गया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लोकसभा चुनाव के लिए गोरखपुर में मंगलवार से नामांकन शुरू हो जाएगा। इसे लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। नामांकन स्थल पर चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात रहेगी। पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है। ताकि, किसी तरह की अराजकता न होने पाए। वहीं, इस बार नामांकन के लिए प्रत्याशी के साथ सिर्फ एक प्रस्तावक ही अंदर जा सकेगा।

विज्ञापन


प्रत्याशियों के वाहन कलक्ट्रेट में बनी बैरिकेडिंग से 100 मीटर दूर ही पार्क होंगे। नामांकन करने के बाद प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार व खर्च की निगरानी भी शुरू कर दी जाएगी। इससे पहले सोमवार को कलक्ट्रेट में पूरे दिन बैरिकेडिंग का काम चला।
विज्ञापन


नामांकन के लिए प्रत्याशी और उनके प्रस्तावक टाउन हाॅल की ओर से गेट नंबर एक से जाएंगे। नामांकन का काम सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक चलेगा। नामांकन करने के बाद इसी गेट से बाहर भी निकलना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


24 घंटे गाड़ियों की जांच होगी
नामांकन के दौरान समर्थकों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है। सभी गेट और नामांकन कक्ष के आसपास भारी मात्रा में फोर्स तैनात की जाएगी। नामांकन के लिए एडीएम वित्त और सीआरओ कोर्ट को तैयार कर दिया गया है।

इसके अलावा मंगलवार से जिले की सीमाओं और शहर में 24 घंटे गाड़ियों की जांच शुरू हो जाएगी। सोशल मीडिया पर खास निगरानी रखी जाएगी। इसके लिए एक टीम बनाई गई है।

पुलिस, एलआईयू के अलावा पीएससी भी तैनात

एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया, मंगलवार से जिले में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। सुरक्षा को देखते हुए पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है। एसपी रैंक के अधिकारी इसकी माॅनिटरिंग करेंगे। पुलिस और एलआईयू के अलावा पीएससी भी तैनात की जा रही है। ताकि, नामांकन की प्रक्रिया को सकुशल संपन्न कराया जा सके। सभी एएसपी और सीओ के साथ एक वीडियो ग्राफर मौजूद रहेगा, जो हर गतिविधि को कैमरे में कैद करेगा।

नामांकन में इतने पुलिसकर्मियों की लगी है ड्यूटी
एएसपी- तीन
सीओ- सात

इंस्पेक्टर- नौ
सब इंस्पेक्टर - 57

हेड कांस्टेबल- दो
कांस्टेबल-17
पीएसी- एक बटालियन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed