फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Police investigation criminal record of miscreant relative after encounter in Gorakhpur

मुठभेड़ में मारे गए बदमाश को शरण देने वालों की कुंडली खंगाल रही पुलिस, अंत्येष्टि में गए लोगों का तलाश रही रिकॉर्ड

Sun, 14 Jun 2020 11:59 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 14 Jun 2020 11:59 AM IST
सार

  • बदमाश की अंत्येष्टि में गए लोगों का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस
  • मुठभेड़ में मारा गया था विपिन सिंह, अयोध्या के सरयू तट पर हुआ था अंतिम संस्कार

विज्ञापन
Police investigation criminal record of miscreant relative after encounter in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुठभेड़ में मारे गए बदमाश विपिन की अंत्येष्टि में अयोध्या में शामिल होने गए लोगों का पुलिस ने आपराधिक रिकॉर्ड तलाशना  शुरू कर दिया है। अंत्येष्टि में कितने लोग शामिल हुए थे और उनकी प्रवृत्ति क्या है, पुलिस इसकी जानकारी जुटा रही है।

विज्ञापन


उधर, विपिन को शरण देकर बदमाश बनाने वालों का भी पुलिस आपराधिक रिकॉर्ड तैयार कर रही है। खबर है कि पादरी बाजार इलाके में विपिन की बदौलत कुछ लोगों ने काफी पैसा और प्रापर्टी बनाई है। पुलिस अब सभी की फाइल तैयार करने के बाद उनके खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी में है।
विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, शाहपुर के पादरी बाजार बधिक टोला स्थित ननिहाल में रहने वाले विपिन सिंह की मंगलवार को पुलिस मुठभेड़ में गंभीर रूप से घायल होने के बाद बुधवार को मौत हो गई थी । बृह्स्पतिवार को अयोध्या में उसकी अंत्येष्टि हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस मुठभेड़ से पहले विपिन ने झुंगिया निवासी प्रापर्टी डीलर आशीष प्रजापति और उसके साथी अरुण निषाद पर फायरिंग की थी। यह दोनों तो बच गए पर अरुण के भाई दीपू तथा आदित्य नाम के एक बच्चे को गोली लग गई थी। अंतिम संस्कार की खबर मिलने के बाद गोरखपुर से दर्जन भर लोग सरयू तट पर अंत्येष्टि में शामिल हुए थे।

पुलिस को पता चला है कि विपिन के एक रिश्तेदार ने उसके नाम का काफी फायदा उठाया है। उधर, राकेश यादव और उसके गैंग में शामिल लोगों की तलाश भी जारी है। पुलिस का टारगेट है कि जल्द से जल्द राकेश तथा उसके साथियों को पकड़ा जाए।

इस संबंध में सीओ प्रवीण सिंह ने बताया कि अंत्येष्टि में शामिल होने गए गोरखपुर के 43 लोगों को चिन्हित कर लिया गया है। वहीं लखनऊ से आए 18 लोगों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed