फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Police interrogation increased panic in the neighborhood, seven youths were detained and questioned.

Gorakhpur News: पुलिस पूछताछ से मोहल्ले में बढ़ी दहशत, सात युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ

Sat, 06 Dec 2025 01:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Police interrogation increased panic in the neighborhood, seven youths were detained and questioned.
गोरखपुर। शाहपुर मां-बेटी हत्याकांड में सुराग न मिलने से परेशान पुलिस अब आसपास के युवकों पर लगातार दबाव बना रही है। मोहल्लेवासियों ने आरोप लगाया है कि पुलिस उनकी कॉलोनी के सात युवकों को हर दिन थाने ले जाकर घंटों तक बिठा रही है। पूछताछ के नाम पर मारपीट कर रही है और यह कहने को बाध्य कर रही है कि हत्याकांड उन्होंने ही किया है। इन आरोपों से पूरे इलाके में दहशत फैली है और लोग मानसिक रूप से टूटने लगे हैं। स्थानीय थाने की शिकायत लेकर शुक्रवार को 24 से अधिक महिलाएं पुलिस ऑफिस पहुंचकर एसपी सिटी से गुहार लगाई। इसके बाद सभी युवकों को थाने से छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


मोहल्ले की महिलाओं ने बताया कि दोहरे हत्याकांड के बाद पुलिस बार-बार उनके बच्चों को उठा ले जा रही है। दिनभर थाने में रखा जाता है, रात में छोड़ा जाता है, फिर अगले दिन वही प्रक्रिया शुरू हो जाती है। परिजनों का कहना है कि पुलिस का यह रवैया उन्हें बेहद परेशान कर रहा है और बच्चों की मानसिक स्थिति बिगड़ गई है।
विज्ञापन

एक बुजुर्ग निवासी ने कहा कि हमारी कॉलोनी में पहले भी एक हत्या हुई थी, उस मामले में भी पुलिस ने कई बच्चों को प्रताड़ित किया था। अब इस हत्या में फिर वही सिलसिला दोहराया जा रहा है। हमें डर है कि कहीं बच्चे तनाव में आत्महत्या न कर लें। महिलाओं ने आरोप लगाया कि थानाध्यक्ष प्रतिदिन मोहल्ले में आकर धमकाते हैं और पूछताछ के नाम पर पूरे परिवारों को परेशान कर रहे हैं। हम महिलाओं की स्थिति बेहद खराब हो गई है। अगर यही स्थिति रही तो हम भी आत्महत्या करने को मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में एसपी सिटी का कहना है कि हत्या जैसी गंभीर वारदात में हर बिंदु की जांच जरूरी है। युवकों से पूछताछ की जा रही है। मारपीट और जबरन बयान दिलाने के आरोप गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed