फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Police have registered an FIR against three people and started investigating the matter.

Gorakhpur News: स्नान कर रही महिला से छेड़खानी, विरोध करने पर पीटा

Mon, 09 Mar 2026 02:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 09 Mar 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Police have registered an FIR against three people and started investigating the matter.
चौरीचौरा (गोरखपुर)। थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला से छेड़खानी और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार को वह अपने घर के पास नल पर स्नान कर रही थी। इसी दौरान गांव का युवक किशन वहां पहुंच गया और उसे जबरन पकड़कर अभद्रता करने लगा। महिला के विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर उसके पति मौके पर पहुंचे और आरोपी का विरोध किया तो उनके साथ भी मारपीट की गई। महिला का आरोप है कि कुछ ही देर बाद किशन का भाई रोशन और उसकी बहन भी वहां पहुंच गए। तीनों ने मिलकर पति-पत्नी के साथ मारपीट की।
विज्ञापन

आरोप है कि मारपीट के दौरान रोशन ने उसके कपड़े फाड़ दिए और उसके पेट में चोट पहुंचाई। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह गर्भवती है और मारपीट के दौरान उसे पेट में चोट लगी है। वहीं इस संबंध में थाना प्रभारी वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed