फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   police had to deploy garbage drop due to villagers protest for municipal corporation

गोरखपुर में कूड़ा गिराने के लिए तैनात करनी पड़ी पुलिस, ये है बड़ी वजह

Mon, 21 Sep 2020 09:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 21 Sep 2020 09:54 AM IST
विज्ञापन
police had to deploy garbage drop due to villagers protest for municipal corporation
पुलिस की मौजुदगी में गिराया गया कूड़ा। - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर में पुलिस बल की सख्ती के बीच रविवार से एकला बांध पर कूड़ा गिराया जाना फिर से शुरू हो गया। नगर निगम के अफसरों ने पुलिस की मौजूदगी में कूड़ा गिरवाया। उन्होंने नौसड़ वार्ड के लोगों से एक महीने की मोहलत मांगी। साथ ही कूड़ा गिराने के बाद मिट्टी से ढंकने व मैलाथियान के छिड़काव का भी आश्वासन दिया। इसके बाद यहां 125 गाड़ियों में लदे कूडे़ को गिराया गया।

विज्ञापन


शनिवार को नौसड़ इलाके के लोगों ने एकला बांध पर कूड़ा गिराने पर विरोध जताया और नगर निगम की गाड़ियों को रोक दिया। दरअसल कूड़ा गिराने के लिए नगर निगम कहीं जमीन नहीं तलाश पा रहा है। ऐसे में वैकल्पिक व्यवस्था के तहत राप्ती नदी के तट पर स्थित एकला बांध पर शहर का कूड़ा गिराया जाता है। लगातार कूड़ा गिरने से एकला बांध के आसपास रहने वाले नौसड़ वार्ड के लोग परेशान हैं। शनिवार को गंदगी और दुर्गंध से आजिज होकर नागरिकों ने कूड़ा गिराने का विरोध शुरू किया।
विज्ञापन


आरोप है कि कचरा गिराने पहुंचे नगर निगम के चालकों से नागरिकों ने दुर्व्यवहार भी किया। इसके बाद चालकों ने कूड़े से भरी गाड़ियां नगर निगम के महेवा स्टोर में खड़ी कर दी। सुरक्षा की मांग को लेकर रविवार की सुबह चालकों ने नगर निगम के महेवा स्टोर में प्रदर्शन भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम के अधिकारी नौसड़ पहुंचे और वहां के लोगों से बातचीत की। उन्हें आश्वस्त किया कि कूड़ा गिराने के बाद तत्काल उसे मिट्टी से ढंक दिया जाएगा। साथ ही इस पर मैलाथियान का छिड़काव भी करेंगे। इसके बाद लोगों ने कूड़ा गिराने पर सहमति दी। हालांकि कई लोग वहां कूड़ा गिराए जाने का विरोध भी करते दिखे। वहां मौजूद पुलिस और नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम ने उन्हें वहां से हटा दिया। इस दौरान अपर नगर आयुक्त डीके सिन्हा, संयुक्त नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुकेश रस्तोगी, अशोक सिंह, महेश चंद्र यादव, राम विजय पाल, एसएस गुप्ता, विंध्याचल, शक्ति मिश्र आदि मौजूद रहे।

अपर नगर आयुक्त डीके सिन्हा ने बताया कि लोगों से बातचीत कर उन्हें आश्वस्त किया गया है कि उन्हें कूड़ा गिराए जाने की वजह से परेशानी नहीं होगी। कूड़े पर रोजाना मिट्टी गिराएंगे और मैलाथियान का छिड़काव भी किया जाएगा।
 
नौसड़ पार्षद रीता देवी ने बताया कि तकरीबन डेढ़ साल पहले नौसड़ वार्ड के नागरिकों ने एकला बांध पर कूड़ा गिराने का विरोध करते हुए धरना देना भी शुरू किया था। तब नगर निगम प्रशासन ने चार महीने की मोहलत मांगी थी। आश्वासन दिया था कि चार महीने में कूड़ा निस्तारण के लिए जमीन की व्यवस्था कर लेंगे। लेकिन अब तक कोई व्यवस्था नहीं हो सकी।

एकलव्य निषाद ने बताया कि हर बार नगर निगम द्वारा कूड़े को मिट्टी से ढंकने और मैलाथियान पाउडर छिड़कने की बात कही जाती है। लेकिन कुछ दिन के बाद इसे बंद कर दिया जाता है। दुर्गंध से रहना मुश्किल हो जाता है।
 
पन्ने लाल ने बताया कि कई बार मरे जानवरों को भी बांध पर फेंक दिया जाता है। सड़न से उठती बदबू से यहां के लोग काफी परेशान हो जाते हैं। यदि कूड़े में आग लग जाती है तो नौसड़ वार्ड के कई घरों में धुआं भर जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed