{"_id":"5f4d0577d67f2f11071d2652","slug":"police-got-five-youths-of-unnao-8-19-lakh-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव के पांच युवकों के पास मिले 8.19 लाख, पुलिस ने जब्त किए रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव के पांच युवकों के पास मिले 8.19 लाख, पुलिस ने जब्त किए रुपये
Mon, 31 Aug 2020 07:43 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 31 Aug 2020 07:43 PM IST
विज्ञापन
पुलिस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर के गीडा इलाके में तेनुआ टोल प्लाजा के पास रविवार की देर रात पुलिस ने उन्नाव जिले के पांच युवकों को 8.19 लाख रुपये के साथ पकड़ा। जांच के दौरान संतोषजनक जवाब न दे पाने पर पुलिस ने रकम जब्त कर इसकी सूचना इनकम टैक्स विभाग को दी है। उधर, इनकम टैक्स विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
सीओ कैंपियरगंज दिनेश सिंह ने बताया कि पुलिस देर रात टोल प्लाजा के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक वाहन में पांच युवक संदिग्ध हाल में मिले। तलाशी के दौरान उनके पास से नकदी बरामद हुई।
पूछताछ में सही जवाब न दे पाने पर पुलिस को संदेह हुआ तो रुपये जब्त करने के बाद इसकी सूचना इनकम टैक्स विभाग को दी गई। हिरासत में लिए गए युवकों का नाम, पता तस्दीक होने के बाद गाड़ी समेत उन्हें मुचलके पर छोड़ा गया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि उनकी पहचान उन्नाव जिले के कोतवाली क्षेत्र स्थित रामनगर निवासी गुड्डू उर्फ वसीम, पहली खेड़ा निवासी प्रदीप, फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के हुसैननगर निवासी शहनवाज, आसीवन के छता खेड़ा निवासी राहुल यादव और चौधराना किला निवासी शंभू के रूप में हुई है।