{"_id":"621b265c5cb2e90162535ed4","slug":"police-gathering-intelligence-of-miscreants-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Election 2022: बदमाशों की खुफिया जानकारी जुटा रही पुलिस, 64 हो चुके जिलाबदर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election 2022: बदमाशों की खुफिया जानकारी जुटा रही पुलिस, 64 हो चुके जिलाबदर
Sun, 27 Feb 2022 12:51 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 27 Feb 2022 12:51 PM IST
सार
कई पर कार्रवाई के लिए तैयार हो रही रिपोर्ट, बूथ स्तर पर बनाई गई पुलिस टीम, 11 बिंदुओं पर जुटा रही जानकारी।
विज्ञापन
गोरखपुर पुलिस। सांकेतिक
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस, बदमाशों की खुफिया जानकारी जुटा रही है। अब तक 64 से ज्यादा बदमाशों को जिला बदर किया जा चुका है तो वहीं अब बूथ स्तर पर जानकारी जुटाई जा रही है।
पुलिसकर्मियों की टीम बनाकर 11 बिंदुओं पर जानकारी जुटाई जा रही है। तीन दिन में इस काम को पूरा कर अफसरों को रिपोर्ट दे दिया जाएगा। खबर है कि कई बदमाश पुलिस की रडार पर हैं, जिन्हें जिला बदर करने की तैयारी है।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस को हर बूथ से संबंधित 11 बिंदुओं पर ब्योरा जुटाना है। इसके लिए हर थाने से एक दरोगा व दो पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। ये पुलिसकर्मी हर बूथ पर जाएंगे और जानकारी लेकर दर्ज करेंगे। बकायदा इन्हें एक बुकलेट भी दी गई है। बुकलेट में उन 11 बिंदुओं का जिक्र है, जिसकी जानकारी जुटानी है। साथ ही पुलिसकर्मियों का नाम व मोबाइल नंबर भी दर्ज होगा। इसके पीछे दो मंशा है। एक तो बदमाशों पर कार्रवाई की रिपोर्ट तैयार करना और दूसरा बूथ स्तर तक के सभी बदमाशों की जानकारी जुटा लेना, ताकि शांतिपूर्ण चुनाव में कोई दिक्कत न आने पाए।
विज्ञापन
एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा ने कहा कि शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए पुलिस, लगातार बदमाशों पर कार्रवाई कर रही है। आगे भी बदमाशों पर कार्रवाई जारी रहेगी। जिससे भी चुनाव में अशांति का खतरा है, उसकी रिपोर्ट तैयार कराकर जिला बदर करने की कार्रवाई की जा रही है।

जुटाएंगे यह जानकारी
- बूथ पर अपराधियों की संख्या
- इन पर दर्ज केस की संख्या
- बूथ के चौकीदार का नाम-नंबर
- बूथ से संबंधित प्रधान, बीडीसी व पार्षद का ब्योरा
- बूथ पर कितने असलहाधारी हैं, उनकी क्या स्थिति हैं।
- बूथ पर कितने मारपीट व अन्य केस लंबित हैं और उनमें कितने चुनाव से संबंधित हैं।