{"_id":"5fbe11811d0112567f150692","slug":"police-fir-registration-against-attack-on-deputy-chief-veterinary-officer-and-bjp-leader","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी व भाजपा नेता में मारपीट, एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी व भाजपा नेता में मारपीट, एफआईआर
Wed, 25 Nov 2020 01:40 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 25 Nov 2020 01:40 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के गोला थाना क्षेत्र के बेबरी चौराहे पर स्थित एक मेडिकल स्टोर पर मंगलवार को उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी व भाजपा नेता में मारपीट हो गई। आरोप है कि भाजपा नेता ने मारपीट करने के साथ ही जातिसूचक गालियां भी दीं। दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर दी है। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने चिकित्सक की तहरीर पर भाजपा नेता अनिल भट्ट, उनके भाई व एक सहयोगी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, कस्बा स्थित पशु चिकित्सालय में डॉ. समदर्शी सरोज उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी के पद पर तैनात हैं। वह बेवरी चौराहे पर किराए की मकान में रहते हैं। उनका आरोप है कि मंगलवार की दोपहर वह बेवरी चौराहे पर स्थित एक मेडिकल स्टोर पर खड़े थे। उसी दौरान वहां मौजूद इंद्रमणि भट्ट से उनकी बाइक पर लदे पशु चिकित्सा उपकरण को लेकर कहासुनी होने लगी। इसी दौरान उनके बड़े भाई व भाजपा नेता अनिल भट्ट व नवनीत राय भी पहुंच गए और तीनों ने मिलकर उनकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन
दूसरी ओर भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अनिल भट्ट का कहना है कि उनका भाई पशु मित्र है। वह मेडिकल स्टोर पर डिस्टिल्ड वाटर लेने गया था। वहां मौजूद उप मुख्य चिकित्साधिकारी उनके भाई से कमीशन की मांग करने लगे। जिसको लेकर उन लोगों में कहासुनी होने लगी। विवाद होता देख बीचबचाव करने गया तो चिकित्सक ने हमें भी गाली और धमकी दी।
विज्ञापन
इस संबंध में कोतवाल संतोष कुमार सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों में बहुत छोटी सी बात को लेकर विवाद हुआ है। दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। एक पक्ष की तहरीर पर मारपीट, गालीगलौज व जानमाल की धमकी देने के साथ ही एससी-एसटी एक्ट की धारा में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।