{"_id":"5fc89ab18ebc3e9b96617a68","slug":"police-fir-against-nephew-for-sexual-assault-aunt-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाची के साथ भतीजे ने किया दुष्कर्म, केस दर्ज कराने पर महिला के पिता ने कही ये बड़ी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाची के साथ भतीजे ने किया दुष्कर्म, केस दर्ज कराने पर महिला के पिता ने कही ये बड़ी बात
Thu, 03 Dec 2020 01:28 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, कैंपियरगंज (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो, कैंपियरगंज (गोरखपुर)।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 03 Dec 2020 01:28 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां कैंपियरगंज इलाके के एक गांव में भतीजे पर चाची के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है। आरोप है कि आधी रात वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने महिला की तहरीर पर दुष्कर्म का केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
उधर, महिला के पिता ने पुलिस से कहा कि उनकी बेटी बालिग है, वह खुद के फैसले ले सकती है। उसने बेवजह केस दर्ज कराया है। पुलिस ने महिला को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
पुलिस को दी गई तहरीर में महिला ने बताया कि मंगलवार की रात वह अपने कमरे में सोई थी। इसी दौरान आरोपी कमरे में आ गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने शोर मचाया तो घरवाले जग गए और आरोपी को पकड़ लिया, लेकिन इसी बीच मौका पाकर वह फरार हो गया। मामला घर का होने की वजह से महिला को समझाने की कोशिश की गई। बाद में महिला थाने पहुंच गई। जिसके बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट, पीड़िता के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।