फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Police find five-year-old girl missing from Gorakhpur BRD

भूख लगने पर निकल गई बाहर: BRD से गायब हो गई 5 वर्षीय बच्ची, पजिनों ने दी पुलिस को सूचना- 1 घंटे में ढूंढ लिया

Thu, 22 Jan 2026 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 22 Jan 2026 01:06 AM IST
सार

मंगलवार को बिहार बेतिया की रुबीना खातून अपने नतिनी के साथ गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए आई थी। वृद्धा की नतिनी भूख लगने पर बाहर निकली और गुम हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। थोड़ी देर में नतिनी को पुलिस ने ढूंढ कर परिजनों के सुपूर्द कर दिया।

विज्ञापन
Police find five-year-old girl missing from Gorakhpur BRD
बीआरडी मेडिकल कॉलेज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बीआरडी मेडिकल कॉलेज से भूख लगने के कारण मंगलवार को गायब हुई पांच वर्षीय बच्ची को पुलिस ने एक घंटे के भीतर ढूंढ लिया। बच्ची को सुरक्षित घर वालों को सौंप दिया गया। बिहार के बेतिया जिले के कंगली थाना, कठिया मठिया गांव निवासी रुबीना खातून अपनी 65 वर्षीय मां का इलाज कराने मेडिकल काॅलेज आई थीं।

विज्ञापन


उनके साथ उनकी पांच वर्षीय बेटी रुषमा भी थी। मंगलवार की दोपहर वृद्धा का ऑपरेशन चल रहा था। इसी दौरान बच्ची को भूख लगी और वह चुपचाप मेडिकल काॅलेज परिसर से बाहर निकल गई। स्वजन को बच्ची की अनुपस्थिति का पता चलते ही उन्होंने उसकी तलाश शुरू की।
विज्ञापन


करीब एक घंटे तक खोजबीन करने के बाद मेडिकल काॅलेज चौकी पुलिस और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 को सूचना दी गई। चौकी प्रभारी विकास मिश्र ने बताया कि पुलिस ने परिसर और आसपास के क्षेत्रों में बच्ची की तलाश की। इसी बीच सूचना मिली कि बंगला चौकी पर एक महिला बच्ची को लेकर पहुंची है। पुलिस वहां पहुंची और बच्ची को बरामद कर उसके परिजनों को सुरक्षित सौंप दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed