फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Police file FIR against Lakshmi shopping mart owner in Gorakhpur during Lockdown

मनमानी कीमत वसूल रहे हैं दुकानदार तो पढ़ लें ये खबर, इस मार्ट पर हो चुकी है कार्रवाई

Fri, 10 Apr 2020 11:17 AM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: vivek shukla Updated Fri, 10 Apr 2020 11:17 AM IST
विज्ञापन
Police file FIR against Lakshmi shopping mart owner in Gorakhpur during Lockdown
सुपर बाजार को सील करते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला।
सामान की ज्यादा कीमत वसूलने वाले तारामंडल रोड स्थित लक्ष्मी नारायण सुपर बाजार के मालिक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करा दी गई है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गौरव सिंह सोगरवाल के निर्देश पर जिला पूर्ति विभाग ने बुधवार की देर शाम रामगढ़ताल थाने में 188 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन


मनमानी कीमत वसूलने पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने दो अप्रैल को ही रामगढ़ताल थाने से चंद कदमों की दूरी पर स्थित इस शॉपिंग मार्ट को सीज कर दिया था। मार्ट प्रबंधन के खिलाफ कई दिनों से अधिक दाम पर सामान बेचने की शिकायतें मिल रही थीं। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने अपने व्यक्ति को खरीदारी के लिए शॉपिंग मार्ट भेजा था।
विज्ञापन


संबंधित व्यक्ति ने खरीदारी की तो उसे प्रशासन द्वारा तय रेट से अधिक दाम पर सामान मिला था जिसके तत्काल बाद मार्ट सीज करने की कार्रवाई कर दी गई। अब एफआईआर कराई गई है। बताया जा रहा है कि मार्ट मालिक को जल्दी राहत नहीं मिलेगी। मामले की जांच पड़ताल शुरू हो गई है। लॉकडाउन के बाद ही मार्ट का शटर उठ सकेगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्वांइट मजिस्ट्रेट गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया- सीज हो चुके लक्ष्मी नारायण सुपर बाजार के मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है। प्रशासन ने जो रेट तय किए हैं उससे अधिक पर सामान बेचने की किसी ने भी कोशिश की तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सभी दुकानों, मार्ट आदि की नियमित निगरानी की जा रही है।

बिना अनुमति चल रही थीं किराना दुकानें, बंद कराई गईं

जिला प्रशासन की अनुमति के बिना लॉकडाउन में खुल रही किराना दुकानों के खिलाफ बृहस्पतिवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने अभियान चलाया। टीम ने सभी दुकानें बंद कराईं और चेतावनी दी कि अगर इसके बाद भी कोई दुकान खुली तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी।

लॉकडाउन के दौरान लोगों को दिक्कत न हो इसलिए जिला प्रशासन ने किराना, दवा, दूध और सब्जी की होम डिलीवरी की व्यवस्था की है। साथ ही शहर में करीब दो सौ किराना दुकानों, मार्ट और ऑनलाइन डिलीवरी पोर्टल को लोगों के घर तक जरूरी सामान पहुंचाने के लिए अनुमति देने के साथ ही पास भी जारी किए हैं। इस बीच लगातार शिकायतें आ रहीं थी कि प्रशासन की इस छूट का फायदा उठाकर तमाम इलाकों में बिना अनुमति के भी किराना दुकानें संचालित हो रही हैं।

सिटी मजिस्ट्रेट अभिनव रंजन श्रीवास्तव के निर्देश पर अभिहीत अधिकारी कुमार गुंजन और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने कई क्षेत्रों में जाकर निरीक्षण किया। टीम ने पुलिस की सहायता से असुरन, मेडिकल रोड, फातिमा रोड, पादरी बाजार आदि इलाकों में 20 से अधिक दुकानें बंद कराईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed