फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Police entered the house through the window, video goes viral

Gorakhpur News: खिड़की से घर में घुसी पुलिस, वीडियो वायरल

Wed, 28 Jan 2026 01:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Police entered the house through the window, video goes viral
जानीपुर। गोला थाना क्षेत्र में जमीन के विवाद को लेकर पुलिस की कार्रवाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। वायरल सीसीटीवी फुटेज में पुलिसकर्मी एक पक्ष के घर में खिड़की और दीवार के रास्ते प्रवेश करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में एक महिला सिपाही भी शामिल है।
विज्ञापन

दूसरे वीडियो में पुलिस दो व्यक्तियों को पकड़ने का प्रयास करती दिख रही है, जबकि घर में मौजूद महिलाएं कार्रवाई का विरोध करती हैं। यह घटना उपनगर स्थित बेवरी चौराहे की बताई जा रही है, जहां लंबे समय से दो पक्षों के बीच जमीन का विवाद चला आ रहा है। विवाद वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन है। जानकारी के अनुसार, 25 जनवरी को एक पक्ष की ओर से निर्माण कार्य कराया जा रहा था, जिसे दूसरे पक्ष ने रोकने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस को सूचना मिली और गिराने वाले पक्ष के एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने घर में प्रवेश के लिए खिड़की का रास्ता अपनाया। वायरल वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है। गोला थाना प्रभारी राकेश रौशन सिंह ने बताया कि मारपीट की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर गई थी और उसी क्रम में आवश्यक कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed