{"_id":"618d340d8d0af574bb4ecd0b","slug":"police-engaged-in-solving-case-with-help-of-suicide-note-of-lady-teacher","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: सुसाइड नोट के सहारे मामले को सुलझाने में जुटी पुलिस, स्कूल परिसर के आवास में मिला था शिक्षिका का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: सुसाइड नोट के सहारे मामले को सुलझाने में जुटी पुलिस, स्कूल परिसर के आवास में मिला था शिक्षिका का शव
Thu, 11 Nov 2021 08:47 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 11 Nov 2021 08:47 PM IST
सार
बुधवार रात स्कूल परिसर के आवास में मिला था शिक्षिका का शव, बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के पिपराइच थाना अंतर्गत विकास भारती स्कूल में बुधवार रात में मिले शिक्षिका के शव का बृहस्पतिवार देर शाम पोस्टमार्टम कराया गया। बाद में शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मौके से मिले सुसाइड नोट की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, नितिन द्विवेदी विकास भारती स्कूल में कार्यरत हैं। पत्नी अर्चना द्विवेदी खजनी क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय में अध्यापिका थीं। बुधवार रात में महिला का शव फंदे से लटकता मिला था। पुलिस को घटना स्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला था।
विज्ञापन
अर्चना के भाई प्रणव त्रिपाठी ने बताया था कि इनकी शादी वर्ष 2007 में हुई थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें शिक्षिका ने मौत का कारण डिप्रेशन लिखा है। एसआई रामचंद्र राय ने बताया कि इस मामले में महिला के मायके पक्ष वालों ने किसी प्रकार का आरोप-प्रत्यारोप नहीं लगाया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
अचानक हुई घटना से स्तब्ध है परिवार
अर्चना द्विवेदी की ससुराल कैंट थाना क्षेत्र के बिलंदपुर में था। वह पति के साथ विकास भारती स्कूल परिसर में रहती थीं। बुधवार को स्कूल के प्रधानाचार्य के घर में कोई कार्यक्रम था, जहां पति नितिन व बच्चे गए हुए थे। फंदे से शव लटका होने की सूचना पर पहुंचे नितिन फातिमा अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पिपराइच पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था।