फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Police encounter in Kushinagar Three animal smugglers arrested after encounter

कुशीनगर में पुलिस एनकाउंटर: मुठभेड़ के बाद तीन पशु तस्कर गिरफ्तार, एक को लगी गोली, गोवंश को कराया गया मुक्त

Fri, 21 Jun 2024 11:01 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 21 Jun 2024 11:01 AM IST
सार

तस्करों के पास से पुलिस ने एक तमंचा, एक कारतूस, एक खोखा, पांच गोवंश, एक वाहन बरामद किया है। पुलिस टीम ने घायल पशु तस्कर को इलाज के लिए सीएचसी तमकुहीराज भेजा है।

विज्ञापन
Police encounter in Kushinagar Three animal smugglers arrested after encounter
गोवंश तस्करों से मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुशीनगर के स्थानीय थाना क्षेत्र के शिव सरया-समउर मार्ग स्थित नहर के समीप पुलिस व पशु तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पुलिस ने तीन पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है। एक तस्कर पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। चार पहिया वाहन से बिहार ले जा रहे पांच गोवंशों को मुक्त कराया गया।

विज्ञापन


शुक्रवार भोर करीब तीन बजे तमकुहीराज पुलिस टीम ने मुठभेड़ के दौरान तीन पशु तस्करों को प्रतिबंधित गोवंश के साथ मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। एक पशु तस्कर पुलिस की गोली से घायल हो गया, जबकि दो को पुलिस टीम ने दौड़ा कर हिरासत में लिया। तस्करों के पास से पुलिस ने एक तमंचा, एक कारतूस, एक खोखा, पांच गोवंश, एक वाहन बरामद किया।

विज्ञापन

पुलिस टीम ने घायल पशु तस्कर को इलाज के लिए सीएचसी तमकुहीराज भेजा, जहां प्राथमिक उपचार के बाद रविंद्रनगर स्थित मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। दो पशु तस्कर पुलिस हिरासत में है। एएसपी दक्षिणी अभिनव त्यागी ने बताया शुक्रवार भोर में इंस्पेक्टर तमकुहीराज अतुल कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने क्षेत्र के शिव सरया-समउर मार्ग स्थित नहर के समीप वाहनों की जांच कर रही थी।

इसी दौरान गोवंश लदा एक टाटा गोल्ड वाहन आते हुए दिखाई दिया। पुलिस टीम ने जब रोकने का प्रयास किया तो तस्कर कुछ दूर वाहन खड़ा कर भागने लगे। ज़ब पुलिस टीम ने पीछा किया तो तस्करों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जबाबी कारवाई में पुलिस टीम ने एक पशु तस्कर तमकुहीराज थाना क्षेत्र के मोरवन मठिया निवासी इमाम हुसैन को पैर में गोली मार कर गिरफ्तार किया। जबकि पटहेरवा थाना क्षेत्र के पड़री तिलक राय निवासी शफीक व तमकुहीराज थाना क्षेत्र के लतवा मुरलीधर निवासी अजीमुल्लाह को दौड़ा कर हिरासत में लिया व बिहार ले जा रहे पांच गोवंशो को मुक्त कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed