फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   police department trouble stopping crime due to shortage of policemen in Deoria

यूपी: यहां पुलिसकर्मियों की कमी से जूझ रहा है विभाग, अपराध रोकने में हो रही है नाकामयाब

Fri, 30 Oct 2020 03:16 PM IST
vivek shukla विष्णुदत्त पांडेय, देवरिया।
विष्णुदत्त पांडेय, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Fri, 30 Oct 2020 03:16 PM IST
विज्ञापन
police department trouble stopping crime due to shortage of policemen in Deoria
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की 31 लाख आबादी की सुरक्षा 2372 पुलिसकर्मियों के भरोसे है। पद के सापेक्ष सुरक्षाकर्मियों की कमी से विभाग जूझ रहा है। ऐसे में कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। पद के सापेक्ष 571 पुलिसकर्मियों की कमी है, जिससे अपराध रोक पाने के मकसद में पुलिस कामयाब नहीं हो पा रही है।

विज्ञापन

 
जनपद में करीब 450644 आवासीय मकान हैं, जिसमें लगभग 3100946 लोग रहते हैं। इनकी सुरक्षा के लिए एसपी सहित 2372 पुलिसकर्मी तैनात हैं। पद के सापेक्ष पुलिसकर्मियों की तैनाती नहीं है, यहां 178 एसआई, 85 हेड कांस्टेबल, 308 कांस्टेबल की कमी है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि जिले में महिला थाना समेत 19 थाने हैं। किसी भी थाने में मानक के अनुरूप सब इंस्पेक्टर और हेड कांस्टेबल की तैनाती नहीं है, जिससे छोटी-छोटी घटनाओं को पुलिस नजरंदाज कर देती है, वहीं ये घटना बाद में बड़ी वारदात का रूप ले लेती है। जनपद में 351 उप निरीक्षक के पद सृजित हैं, जिसके सापेक्ष मात्र 173 की तैनाती है। इसी तरह हेड कांस्टेबल के 367 की जगह 282 तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा 2200 कांस्टेबल के सापेक्ष 1892 की ही तैनाती गई है। ऐसे में छोटे मामलों में विवेचना भी सब इंस्पेक्टर को ही करनी पड़ती है। इससे विवेचना के निस्तारण में देरी होती है। इसके साथ ही सुरक्षाकर्मियों पर काम का दबाव रहता है। इसका असर कानून व्यवस्था पर पड़ता है और लाख कोशिश के बावजूद अपराध नियंत्रण में बौनी साबित होती है। हालांकि सुरक्षाकर्मियों की कमी को दूर करने के लिए शासन को पत्र भेजा गया है। इसके साथ ही और सुरक्षाकर्मियों की भी मांग की गई है। (संवाद)

एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने बताया कि नए मानक के निर्धारण में फोर्स की कमी है। भर्तियां हो रही हैं, निकट भविष्य में कमी दूर हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed