फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Police cut the vehicle challan People for without mask in gorakhpur

बिना मास्क सड़कों पर घूम रहे हैं लोग, रोजाना भर रहे जुर्माना फिर भी सेहत की फिक्र नहीं

Sun, 14 Jun 2020 11:18 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 14 Jun 2020 11:18 AM IST
सार

  • कोरोना महामारी से बचाव में मास्क की अहमियत सब जानते हैं फिर भी नहीं लगा रहे
  • जिले में रोजाना एक हजार लोगों से वसूला जा रहा जुर्माना, अलग से बनाई गई चालान बुक

विज्ञापन
Police cut the vehicle challan People for without mask in gorakhpur
बिना मास्क लगाए सड़क पर निकले लोगों से पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

लॉकडाउन खत्म होने के साथ ही सड़कों पर बढ़ी भीड़ सेहत को लेकर बेपरवाह हो गई है। आलम यह है कि रोजाना पुलिस सख्ती कर जुर्माना काट रही है, फिर भी लोग बिना मास्क ही सड़कों पर घूम रहे। यह हाल तब है जब इसकी अहमियत को लॉकडाउन के समय समझाया भी गया और लोगों ने माना भी था।

विज्ञापन


पुलिस ने बिना मास्क के चालान के लिए अलग से चालान बुक भी छपाया गया है ताकि इसका अंदाजा लग सके कि कितने लोग इस बीमारी को लेकर सजग नहीं है।

 जानकारी के मुताबिक, कोरोना महामारी का संक्रमण एक दूसरे में ना फैलने पाए, इसके लिए मास्क जरूरी है। अब सड़कों पर बिना मास्क निकलने वाले अपने लिए तो खतरा हैं ही, दूसरों के लिए भी बड़ी परेशानी हैं। क्योंकि अगर किसी में संक्रमण है तो उसे फैलने से कोई नहीं रोक पाएगा।
विज्ञापन


यही वजह है कि पुलिस जब बिना मास्क वालों को रोक रही है तो उनके गाड़ी के कागजात व अन्य दस्तावेज की भी जांच कर रही है ताकि जेब पर असर पड़े और कम से कम अगली बार से सुधार आए। एसपी सिटी डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि मास्क संक्रमण को फैलने से रोकता है फिर भी लोग सड़कों पर बिना मास्क निकल रहे है। ऐसे लोगों का पुलिस चालान काट रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed