फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   police confused after got dead body of driver companion not found on rickshaw

गोरखपुर: चालक के साथी की नहीं थी रिक्शे पर मिली लाश, पुलिस उलझी

Sat, 11 Sep 2021 02:57 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 11 Sep 2021 02:57 PM IST
सार

रुपयों के लिए रिश्तेदार के साथ मिलकर हत्या की आशंका, शाहपुर इलाके में रिक्शे पर युवक का शव मिलने का मामला।

विज्ञापन
police confused after got dead body of driver companion not found on rickshaw
बोरे में भरकर रिक्शे पर रखा शव। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के शाहपुर इलाके की शक्ति नगर कॉलोनी में रिक्शे पर शव मिलने का मामला उलझ गया है। पुलिस की जांच में पता चला है कि बोरे में भरा गया शव ले जा रहे रिक्शा चालक का नहीं था। हालांकि मृतक का शिनाख्त नहीं हो पाई है। आशंका है कि शव ले जा रहे रिक्शा चालक ने अपने रिश्तेदार के साथ मिलकर रुपयों के लालच में युवक की हत्या की है। पुलिस मामले की गहनता से पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, धर्मपुर निवासी प्रवीण की शक्ति नगर में प्रवीण रिक्शा कंपनी है। वहीं पर कई रिक्शा चालक भी रहते हैं। बृहस्पतिवार को रिक्शे पर शव लेकर जा रहे चालक लालसा ने बताया था कि साथी रिक्शा से उसका विवाद हो गया था। इस पिटाई से मौत के बाद वह शव को ठिकाने लगाने के लिए बोरे में भरकर ले जा रहा था। लेकिन पुलिस की अब तक की जांच में कुछ और ही तथ्य सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार जिस युवक की लाश मिली है, वह कहीं बाहर का रहने वाला है और लालसा ने अपने एक रिश्तेदार के साथ मिलकर रुपयों के लालच में उसकी हत्या की है। पुलिस का कहना है कि अभी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस के हाथ कई ऐसे सुराग लग गए हैं जिससे यह पता चल रहा है इस हत्या के पीछे कोई बड़ी वजह छिपी हुई है। सीओ गोरखनाथ रत्नेश सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन जारी है जल्द ही शव की शिनाख्त कर घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed