{"_id":"61c1bce6063bdf5da0548acf","slug":"police-chaupal-will-be-set-up-at-44-places-in-gorakhpur-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारी आपके द्वार: गोरखपुर में आज 44 जगहों पर लगेगी पुलिस की चौपाल, मौजूद रहेंगे एसएसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारी आपके द्वार: गोरखपुर में आज 44 जगहों पर लगेगी पुलिस की चौपाल, मौजूद रहेंगे एसएसपी
Wed, 22 Dec 2021 01:25 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 22 Dec 2021 01:25 AM IST
सार
खजनी के भगवानपुर में इंस्पेक्टर, भीटी खोरिया में सीओ खजनी, सिकरीगंज के बढ़यापार में थानाध्यक्ष, काशीपुर जिगनी में एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह चौपाल लगाएंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में बुधवार को 'अधिकारी आपके द्वार' कार्यक्रम के तहत 44 जगहों पर पुलिस की चौपाल लगेगी। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा खुद कोतवाली थाना क्षेत्र के खूनीपुर में मौजूद रहेंगे। इसके अलावा अन्य गांव व जगहों पर भी पुलिस के जिम्मेदार अफसर मौजूद रहेंगे। चौपाल दोपहर एक बजे से पांच बजे तक रहेगा।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, कोतवाली के खूनीपुर में एसएसपी, हुमायूंपुर दक्षिणी में इंस्पेक्टर कोतवाली, कैंट के सिंघडिया में सीओ प्रज्ञान, दाउदपुर में इंस्पेक्टर कैंट, खोराबार के माडापार सीओ कैंट, नौवा अव्वल में इंस्पेक्टर खोराबार, रामगढ़ताल के मंझरिया बिसटौल में इंस्पेक्टर रामगढ़ताल, राजघाट के रहमतपुर खोखाटोला में सीओ कोतवाली, बसंतपुपुर तकिया इंस्पेक्टर कैंट, तिवारीपुर के झुनझुनकोठा में एसपी सिटी सोनम कुमार, इलाहीबाग में तिवारीपुर इंस्पेक्टर, गोरखनाथ के हुमायूंपुर उत्तरी में इंस्पेक्टर गोरखनाथ, विकासनगर विस्तार में सीओ गोरखनाथ, शाहपुर के घोसीपुरवा में इंस्पेक्टर शाहपुर, कैंपियरगंज के सरपतहा में इंस्पेक्टर कैंपियरगंज, सोनौराबुजुर्ग में सीओ मंदिर सुरक्षा, पीपीगंज के साहबगंज में पीपीगंज थानेदार, जसवल में सीओ कैंपियरगंज, सहजनवां के डुमरीनिवास में इंस्पेक्टर सहजनवां, पाली में एसपी क्राइम, चिलुआताल के मोहम्मदपुर माफी में इंस्पेक्टर चिलुआताल, गीडा के बड़गहन में इंस्पेक्टर गीडा, एकला में सीओ कार्यालय, झंगहा केतुलसी पाकड़ में इंस्पेक्टर झंगहा, पिपराइच के रमवापुर में इंस्पेक्टर पिपराइच, चौरीचौरा के रामपुर बुजुर्ग में इंस्पेक्टर चौरीचौरा, गुलरिहा के भटहट में इंस्पेक्टर गुलरिहा, जंगल एकला में सीओ चौरीचौरा, उरुवाबाजार के धुरियापार में इंस्पेक्टर उरुवा, गोला के चकमहेशपुर में इंस्पेक्टर गोला, बेलघाट के रापतपुर में थानाध्यक्ष बेलघाट, बड़हलगंज के ककरही में सीओ गोला, पिड़हनी में इंस्पेक्टर बड़हलगंज, बेलीपार के कनईल में एसपी यातायात, भरवल में इंस्पेक्टर बेलीपार, गगहा के करवल मझगांवा में इंस्पेक्टर गगहा, पकड़ी में सीओ बांसगांव, बांसगांव के माल्हनपार में इंस्पेक्टर, हरिहरपुर में सीओ यातायात, हरपुर बुदहट के अहिरौली में इंस्पेक्टर,खजनी के भगवानपुर में इंस्पेक्टर, भीटी खोरिया में सीओ खजनी, सिकरीगंज के बढ़यापार में थानाध्यक्ष, काशीपुर जिगनी में एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह चौपाल लगाएंगे।
विज्ञापन