फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Police caught person who threatened teacher on phone

Gorakhpur News: शिक्षक को फोन पर धमकी देने वाले को पुलिस ने दबोचा, परीक्षा में कर रहा था नकल

Thu, 04 Jan 2024 02:13 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 04 Jan 2024 02:13 PM IST
विज्ञापन
Police caught person who threatened teacher on phone
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
गोरखपुर विश्वविद्यालय के विधि संकाय के शिक्षक डॉ. वेद प्रकाश राय को मोबाइल पर जानमाल की धमकी देने वाले युवक को कैंट पुलिस ने बुधवार को पकड़ लिया। पुलिस उसके खिलाफ शिक्षक की तहरीर पर जानमाल की धमकी देने की धारा में केस दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन


विधि संकाय के सहायक आचार्य डॉ. वेद प्रकाश राय ने मंगलवार को मुख्य नियंता और कुलसचिव को प्रार्थनापत्र देकर मोबाइल पर धमकी मिलने की शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि उनके मोबाइल पर 26 दिसंबर से लगातार एक अनजान नंबर से फोन कर जानमाल की धमकी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि एक जनवरी को दिन में तीन बार फोन कर मनबढ़ ने उनके घर का पता मांगा। उसने कहा कि आप ने मुझे यूएफएम किया था, मैं आपको छोड़ूंगा नहीं।
विज्ञापन


मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्य नियंता प्रो. सतीश चंद्र पांडेय ने पत्र को कार्रवाई के लिए कैंट थाने भेज दिया था। कैंट इंस्पेक्टर रणधीर मिश्रा, विश्वविद्यालय चौकी प्रभारी रविंद्र नाथ चौबे बुधवार को विश्वविद्यालय पहुंचे। मुख्य नियंता और शिक्षक डॉ. वेद प्रकाश ने जानकारी लेने के बाद आरोपी की तलाश शुरू कर दी। कैंट पुलिस ने राजेंद्र नगर से देर शाम आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed