{"_id":"65966fc3c2d5fe3c5504f434","slug":"police-caught-person-who-threatened-teacher-on-phone-2024-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: शिक्षक को फोन पर धमकी देने वाले को पुलिस ने दबोचा, परीक्षा में कर रहा था नकल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: शिक्षक को फोन पर धमकी देने वाले को पुलिस ने दबोचा, परीक्षा में कर रहा था नकल
Thu, 04 Jan 2024 02:13 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 04 Jan 2024 02:13 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर विश्वविद्यालय के विधि संकाय के शिक्षक डॉ. वेद प्रकाश राय को मोबाइल पर जानमाल की धमकी देने वाले युवक को कैंट पुलिस ने बुधवार को पकड़ लिया। पुलिस उसके खिलाफ शिक्षक की तहरीर पर जानमाल की धमकी देने की धारा में केस दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।
विधि संकाय के सहायक आचार्य डॉ. वेद प्रकाश राय ने मंगलवार को मुख्य नियंता और कुलसचिव को प्रार्थनापत्र देकर मोबाइल पर धमकी मिलने की शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि उनके मोबाइल पर 26 दिसंबर से लगातार एक अनजान नंबर से फोन कर जानमाल की धमकी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि एक जनवरी को दिन में तीन बार फोन कर मनबढ़ ने उनके घर का पता मांगा। उसने कहा कि आप ने मुझे यूएफएम किया था, मैं आपको छोड़ूंगा नहीं।
मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्य नियंता प्रो. सतीश चंद्र पांडेय ने पत्र को कार्रवाई के लिए कैंट थाने भेज दिया था। कैंट इंस्पेक्टर रणधीर मिश्रा, विश्वविद्यालय चौकी प्रभारी रविंद्र नाथ चौबे बुधवार को विश्वविद्यालय पहुंचे। मुख्य नियंता और शिक्षक डॉ. वेद प्रकाश ने जानकारी लेने के बाद आरोपी की तलाश शुरू कर दी। कैंट पुलिस ने राजेंद्र नगर से देर शाम आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया।