फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   police caught driver without mask challan of 10 thousand rupees in deoria

हेकड़ी: 1000 रुपये का चालान कटा, फिर भी नहीं पहना मास्क, पुलिस ने 10 हजार का ठोका जुर्माना

Tue, 20 Apr 2021 11:13 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Tue, 20 Apr 2021 11:13 AM IST
सार

देवरिया में तेजी से बढ़ रहा है कोरोना,  पुलिस ने एक जीप चालक का बिना मास्क के दूसरी बार पाए जाने पर दस हजार रुपये का चालान काटा है।

विज्ञापन
police caught driver without mask challan of 10 thousand rupees in deoria
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock

विस्तार

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में बिना मास्क के घूमने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त रुख अख्तियार किया है। लार पुलिस ने बिना मास्क के दूसरी बार पकड़े गए जीप चालक का दस हजार रुपये का चालान काटा है।
विज्ञापन


सोमवार को पुलिस ने बिना मास्क पहन घर से निकलने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। लार पुलिस ने कस्बे में मास्क चेकिंग के दौरान अमरजीत यादव निवासी महुई थाना बरियारपुर मास्क का प्रयोग नहीं किए जाने पर एक हजार रुपये का चालान कर दिया। इस व्यक्ति को सोमवार को लार पुलिस ने बिना मास्क के पकड़ लिया।
विज्ञापन


दूसरी बार पकड़े जाने पर पुलिस ने 10 हजार रुपये का चालान काट दिया। कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम, बचाव के लिए चलाए गए अभियान में बिना मास्क के पकड़े गए कुल 331 व्यक्तियों से 3 लाख 31 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया गया है। एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने बताया कि मास्क का उपयोग कोविड-19 वैश्विक महामारी से बचाव के लिए बहुत ही आवश्यक है। जो मास्क का उपयोग नहीं करेगगा उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना मास्क के दूसरी बार मिले भट्ठा मालिक, कटा दस हजार रुपए का चालान

खुखुंदू पुलिस ने सोमवार की शाम को चौराहे पर दूसरी बार बिना मास्क के मिले क्षेत्र के एक भट्ठा मालिक का दस हजार रुपये का चालान काटा है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इससे पहले पुलिस ने रविवार को भी भट्ठा मालिक को बिना मास्क लगाएं मिलने पर एक हजार रुपये का चालान काटा था।
 
शासन द्वारा बिना मास्क लगाए घुमने पर पहली बार एक हजार और दुबारा मिलने पर दस हजार रुपये का चालान काटने का प्राविधान तय किया है। इसी के तहत पुलिस अपने अपने क्षेत्रों में हर रोज सघन अभियान चलाकर मास्क चेकिंग कर रही है।

स्थानीय पुलिस ने दो दिन पूर्व पैदल मार्च कर कस्बों से लेकर चौराहों तक सभी से मास्क लगाने की हिदायत दी थी। हालांकि इसके बाद भी रविवार को लाकडाउन के दौरान क्षेत्र के मझवलिया निवासी भट्ठा मालिक राकेश शाही बिना मास्क लगाए अपने लग्जरी वाहन से चौराहे पर उतरे। पुलिस ने उनका एक हजार रुपये का चालान काट दिया।

सोमवार की शाम को फिर से वह लग्जरी वाहन से चौराहे पर पहुंचे और बिना मास्क लगाए वाहन से उतरकर कुछ सामान खरीदने लगे। इसी दौरान वहां मास्क चेकिंग कर रही पुलिस ने उनका दस हजार रुपये का चालान काट दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से चौराहे पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। एसओ अनिल कुमार यादव ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार दुबारा बिना मास्क लगाए मिलने पर भट्ठा मालिक का दस हजार रुपये का चालान काटा गया है। उन्होंने बिना मास्क किसी को न चलने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed