यूपी: तस्कर पशुओं से भरे ट्रक को भेजा जा रहा था बंगाल, पुलिस ने ऐसे जाल बिछाकर पकड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने तस्कर पशुओं से भरी एक ट्रक को पकड़ा है। हालांकि ट्रक छोड़कर चालक फरार हो गए हैं। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
मईल पुलिस को गुरुवार सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि एक ट्रक में पशुओं को भरकर वध के लिए बिहार होते हुए बंगाल भेजा जा रहा है। सूचना पर मईल एसओ शैलेंद्र कुमार और थाने के एसआई उमाशंकर सिंह अपने हमराहियों के साथ भागलपुर चौकी पर घेराबंदी कर ट्रक को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ट्रक को रोकने के बजाय भागने लगा।
यह देख मईल पुलिस ने पीछा किया तो चालक लार रोड दक्षिणी ढाला बंद देख ट्रक छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ट्रक को थाने ले आई। ट्रक में कुल 31 पशु लदे थे। पशुओं को इतनी बुरी तरह से ट्रक में रखा गया था कि एक पशु की मौत हो गई थी।
पहले भी मिल चुकी है सफलता
मईल क्षेत्र के रास्ते पशु तस्करों का निकलना अब आसान नहीं रह गया है। पुलिस की सख्ती पशु तस्करों पर भारी पड़ रही है। 21 दिन के अंदर मईल पुलिस ने चौथी सफलता हासिल की है।
पशुओं से लदे दो ट्रकों व दो पिकअप को पुलिस ने पकड़ा था। मईल पुलिस ने इसके पूर्व 17 सितंबर को एक पिकअप, 27 सितंबर को एक ट्रक, चार अक्तूबर को एक पिकअप और आठ अक्तूबर को एक ट्रक पकड़ कर 21 दिन के अंदर कुल 69 पशुओं को मुक्त कराया है।
एसओ शैलेंद्र कुमार ने बताया कि संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पशुओं को पशु आश्रय केंद्र पिपरा चंद्रभान भेज दिया गया है।