{"_id":"5f79803b0ca886453d091e83","slug":"police-case-fieled-on-sp-leader-for-posting-objectionable-on-social-media-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने पर सपा नेता पर केस, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने पर सपा नेता पर केस, जांच में जुटी पुलिस
Sun, 04 Oct 2020 01:26 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 04 Oct 2020 01:26 PM IST
सार
- सपा नेता शब्बीर कुरैशी ने अपने फेसबुक पर पोस्ट कर उसे डिलीट कर दिया था
- थाना प्रभारी जयदीप वर्मा की तहरीर पर कोतवाली थाने में दर्ज हुई रिपोर्ट
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर भावनाएं भड़काने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने शनिवार को सपा नेता शब्बीर कुरैशी के खिलाफ केस दर्ज किया। थाना प्रभारी जयदीप वर्मा की तहरीर पर आईटी एक्ट में रिपोर्ट लिखी गई है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि कोतवाली के नखास इलाके के सपा नेता ने अपने फेसबुक आईडी से सोशल मीडिया पर लोगों की भावनाओं को भड़काने व दो समुदायों के बीच वैमनस्य फैलाने तथा विशेष वर्ग के धर्मगुरुओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इस बारे में पुलिस को कई लोगों से शिकायत मिल रही थी।
विज्ञापन
हालांकि सपा नेता ने बाद में पोस्ट डिलीट कर दिया था। लेकिन कुछ लोगों ने पोस्ट का स्क्रीनशॉट पुलिस को मुहैया कराया। जिसके आधार पर पुलिस ने शनिवार की देर रात आईटी एक्ट व अन्य आरोप में केस दर्ज कर लिया। पुलिस अब इस मामले में फेसबुक के इमरजेंसी डिस्क्लोजर से जानकारी जुटा कर मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
एसपी सिटी डॉ कौस्तुभ ने बताया कि कोतवाली इलाके के शब्बीर कुरैशी पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने के आरोप में आईटी एक्ट सहित अन्य आरोप में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।