फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Police beat up lawyer son of retired judge in Deoria

देवरिया: पुलिस ने रिटायर्ड जज के अधिवक्ता बेटे को पीटा, हंगामा, धक्का-मुक्की

Thu, 02 Dec 2021 01:57 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Thu, 02 Dec 2021 01:57 PM IST
सार

मालवीय रोड पर रामजानकी मंदिर के सामने दुकानें बनी हैं, इससे प्रशासन शहीद रामचंद्र विद्यार्थी स्मारक बनाने के लिए तोड़वा रहा है।

विज्ञापन
Police beat up lawyer son of retired judge in Deoria
Deoria news - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

देवरिया जिले के कोतवाली क्षेत्र के उमानगर निवासी रिटायर्ड जज दुर्गा प्रसाद जायसवाल के अधिवक्ता पुत्र विष्णु जायसवाल की कोतवाली में पुलिस ने बुधवार की देर रात बांध कर पिटाई कर दी। इससे आक्रोशित अधिवक्ताओं ने गुरुवार की दोपहर में कलेक्ट्रेट में नारेबाजी की। पुलिस और अधिवक्ताओं में धक्का-मुक्की हुई। दिवानी अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सिंगासन गिरी ने केस दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन


मालवीय रोड पर रामजानकी मंदिर के सामने दुकानें बनी हैं, इससे प्रशासन शहीद रामचंद्र विद्यार्थी स्मारक बनाने के लिए तोड़वा रहा है। इसमें अधिवक्ता विष्णु जायसवाल की भी दुकान को तोड़फोड़ दिया गया। अधिवक्ता ने बुधवार की शाम विरोध किया तो पुलिस उसे कोतवाली उठा ले गई।
विज्ञापन


इसके तीन घंटे बाद पुलिस ने अधिवक्ता को छोड़ दिया। आरोप है कि वहां उसे बांधकर पीटा गया। अधिवक्ता जब गुरुवार की सुबह दीवानी न्यायालय पहुंचे तो उनकी चोट देखकर अन्य अधिवक्ता आक्रोशित हो गए। दीवानी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सिंहासन गिरी पूर्व अध्यक्ष सुशील मिश्रा कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष बृज बांके तिवारी पूर्व अध्यक्ष अधिवक्ता संघ सुभाष चंद्र, प्रीतम मिश्रा सहित सैकड़ों अधिवक्ता नारेबाजी करते हुए डीएम ऑफिस पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां एसडीएम सदर अपने चेंबर में बैठे थे, अधिवक्ताओं ने उनके खिलाफ नारेबाजी की। सूचना पर कई थानों की फोर्स पहुंच पहुंच गई। काफी मान मनोव्वल के बाद अधिवक्ता को लेकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां अधिवक्ता का मेडिकल चेकअप कराया गया, अधिवक्ता ने डीएम को प्रार्थना पत्र दिया है। जिसमें एसडीएम सदर, इंस्पेक्टर कोतवाली पर बांधकर मारने पीटने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed