{"_id":"674fe3f3e73df2035607d52a","slug":"police-arrested-piklu-singh-absconding-in-gida-murder-case-of-gorakhpur-2024-12-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गीडा हत्याकांड: फरार पिकलू सिंह भी चढ़ा पुलिस के हत्थे- गिरफ्तार, हत्या में 'खाकी' को थी पांचवें की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गीडा हत्याकांड: फरार पिकलू सिंह भी चढ़ा पुलिस के हत्थे- गिरफ्तार, हत्या में 'खाकी' को थी पांचवें की तलाश
Wed, 04 Dec 2024 10:39 AM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: रोहित सिंह
Updated Wed, 04 Dec 2024 10:39 AM IST
सार
अमटौरा गांव निवासी शिवधनी निषाद के घर सोमवार को मुंडन कार्यक्रम था। इस दौरान रास्ते में खड़ी साइकिल हटाने को लेकर पड़ोस में रहने वाले मनबढ़ आरोपी, शिवधनी से विवाद करने लगे। इसमे शिवधनी को चोट आई थी। रात के समय ही थाने पहुंचकर उसने तहरीर दी। इसी से नाराज नामजद आरोपियों ने शिवधनी की हत्या कर दी।
विज्ञापन
फरार आरोपी को गीडा पुलिस ने गिरफ्तार किया
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिनदहाड़े गोली मार कर हत्या करने के मामले में पुलिस ने मृतक के पुत्र अभिषेक के तहरीर पर नामजद पांच लोगों पर हत्या का केस दर्ज किया था। पुलिस ने इनमें से चार अभियुक्त एटम सिंह पुत्र पटेश्वरी सिंह, अजय सिंह, विजय सिंह पुत्र विद्या सिंह, सचिन सिंह पुत्र स्व. भुनेश्वर सिंह को घटना वाले दिन ही गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
बुधवार की सुबह फरार आरोपी शशि शंकर उर्फ पिकलू सिंह भी गिरफ्तार हो गया। पुलिस ने इसके पास से लाइसेंसी बंदूक के साथ गिरफ्तार किया है।
जानकारी के मुताबिक, अमटौरा गांव निवासी शिवधनी निषाद के घर सोमवार को मुंडन कार्यक्रम था। इस दौरान रास्ते में खड़ी साइकिल हटाने को लेकर पड़ोस में रहने वाले मनबढ़ आरोपी, शिवधनी से विवाद करने लगे। इसमे शिवधनी को चोट आई थी। रात के समय ही थाने पहुंचकर उसने तहरीर दी। मंगलवार सुबह बुलाकर पुलिस ने उसका मेडिकल करवाया।
विज्ञापन
आरोप है कि अपराह्न तीन बजे वह घर वापस पहुंचा तो तहरीर देने से नाराज मनबढ़ घर पर चढ़कर शिवधनी को गोली मारकर हत्या कर दी। इस दौरान बीच बचाव में आई पत्नी के हाथ में भी गोली लग गई।
विज्ञापन