फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Police arrested four people, including a former district panchayat member, in the attack on a BJP leader.

Gorakhpur News: भाजपा नेता पर हमले में पुलिस ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य समेत चार को उठाया

Thu, 05 Feb 2026 01:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Police arrested four people, including a former district panchayat member, in the attack on a BJP leader.
ऑपरेशन के बाद वार्ड में भर्ती भाजपा नेता।
गगहा (गोरखपुर)। भैंसहा गांव निवासी भाजपा नेता राधामोहन सिंह पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने बुधवार को एक नामजद आरोपी समेत तीन अन्य संदिग्धाें को हिरासत लिया है और पूछताछ कर रही है। इनमें सपा का एक पूर्व जिला पंचायत सदस्य भी शामिल है। पुलिस ने इस मामले में मंगलवार देर रात प्राथमिकी दर्ज की थी। बुधवार को पुलिस अधिकारियों ने फॉरेंसिक टीम के साथ एक बार फिर घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्रित किए। वारदात के बाद क्षेत्र में तनाव बना हुआ है।
विज्ञापन

मंगलवार की रात गगहा क्षेत्र में लीलावती सिंह स्मारक इंटर कॉलेज के प्रबंधक और आरएसएस से जुड़े भाजपा नेता राधामोहन सिंह पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग सनसनी फैला दी थी। इस हमले में एक गोली राधामोहन की पीठ में जा लगी थी। भैंसहा बुजुर्ग निवासी राधामोहन सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि मंगलवार रात करीब 8:30 बजे रकहट गांव में आरएसएस कार्यकर्ता चंद्रमौलि पांडेय के घर आयोजित बैठक में शामिल होने के बाद वह बाइक से घर लौट रहे थे। आरोप है कि जैसे ही कैथवलिया गांव के बंधे पर स्थित हुकहा बाबा मंदिर के पास पहुंचे, पीछे से आए गांव के ही बाइक सवार अनुज साहनी उर्फ गुल्ली और अभिषेक पासवान ने फायरिंग शुरू कर दी। आरोप है कि राधामोहन जान बचाने के लिए रुके तो वहां पहले से घात लगाए बैठे भैंसहा के ही मनीष यादव और ऋषिकेश यादव ने भी फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन

राधामोहन के मुताबिक गोली लगने से लहूलुहान हालत में वह किसी तरह भागकर कैथवलिया गांव में संतोष यादव के घर पहुंचे और शोर मचाया। गोलियों की तड़तड़ाहट और शोर सुनकर जुटी ग्रामीणों की भीड़ देख हमलावर हत्या की धमकी देते हुए भाग निकले थे। आरोप है कि पुरानी रंजिश में सुनियोजित साजिश के तहत हमला किया गया है। पुलिस ने भैंसहा निवासी अनुज साहनी उर्फ गुल्ली, अभिषेक पासवान, मनीष यादव और ऋषिकेश यादव के खिलाफ जानलेवा हमला, धमकी समेत अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। बुधवार को ऋषिकेश यादव को उसके घर से दबोच लिया। अन्य तीन संदिग्धों को भी हिरासत में लेकर पुलिस टीम पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में प्राथमिकी दर्ज कर नामजद एक आरोपी समेत तीन अन्य संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। जांच और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- दिनेश कुमार पुरी, एसपी दक्षिणी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed