{"_id":"6038b124b3e24b51d42962e9","slug":"police-arrested-cow-smuggler-after-catching-truck-full-of-animals-in-deoria","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैरियर तोड़कर भाग रहे पशुओं से भरे ट्रक को पुलिस ने पकड़ा, चालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैरियर तोड़कर भाग रहे पशुओं से भरे ट्रक को पुलिस ने पकड़ा, चालक गिरफ्तार
Fri, 26 Feb 2021 01:58 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 26 Feb 2021 01:58 PM IST
विज्ञापन
पुलिस के कब्जे में पशुओं से भरा ट्रक।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया जिले के मेहरौना चेकपोस्ट का बैरियर तोड़कर भाग रहे ट्रक चालक को पुलिस व गौ रक्षक दल के जिलाध्यक्ष ने बिहार के मैरवा के समीप से पकड़ लिया। शुक्रवार की सुबह लार थाना क्षेत्र के मेहरौना चेकपोस्ट पर तैनात कांस्टेबल दीपक जायसवाल व कृष्ण कुमार बिहार जाने वाले वाहनों की सघन चेकिंग कर रहे थे।
विज्ञापन
इस दौरान किसी ने गौ रक्षक दल के जिलाध्यक्ष अमन सिंह को फोन कर सूचना दिया कि लार रोड के तरफ से एक ट्रक में तहखाना बनाकर पशुओं को क्रूरता से लादकर बध के लिए तस्कर बिहार लेकर जा रहे हैं। जानकारी मिलते ही अमन ने मेहरौना चेकपोस्ट पर तैनात सिपाहियों को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
चेकपोस्ट पर तैनात सिपाहियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बैरियर गिराकर वाहनों की जांच करने लगे। तभी लार रोड के तरफ से तेज रफ्तार में आता एक ट्रक दिखा। पुलिस ने ट्रक को रोकने का प्रयास किया तो तस्कर बैरियर तोड़कर गाड़ी लेकर भागने लगा।
विज्ञापन
पुलिस ने गाड़ी का पीछा करते हुए बिहार के मैरवा के समीप से ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गया ट्रक बाहर से देखने में खाली नजर आ रहा था लेकिन अंदर तहखाना बनाकर पशुओं को क्रूरता से लादा गया था।
पुलिस ने ट्रक और चालक को अपने कब्जे में ले लिया। जैसे ही इस घटना की सूचना सीओ सलेमपुर श्रीयश त्रिपाठी को मिला तो थाने पहुंचकर सीओ ने पकड़े गए चालक से बंद कमरे में घंटो पूछताछ किया। चालक ने अपना नाम जावीर पता काशीपुर थाना गंज जिला रामपुर बताया है।