फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Police arrested accused for murder in maharajganj

जायजाद की लालच में दोस्त के साथ मिलकर जीजा को उतारा था मौत के घाट, 20 दिन बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

Wed, 19 Aug 2020 03:26 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Wed, 19 Aug 2020 03:26 PM IST
विज्ञापन
Police arrested accused for murder in maharajganj
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के नंदना सिवान में बीते 30 जुलाई को मिले शव के मामले की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। बुधवार को इस मामले में पुलिस ने हत्यारोपी दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उनके पास से एक बाइक, दो मोबाइल एवं 320 रुपये बरामद हुए।

विज्ञापन


ये है मामला
बता दें कि 30 जुलाई को नंदना गांव के सिवान में पानी में एक व्यक्ति का शव मिला था। शव की शिनाख्त अहिरौली थाना क्षेत्र के घोड़ादेऊर निवासी चंद्रकेश पांडेय के रूप में हुई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार चन्द्रकेश की मौत सिर में गंभीर चोट लगने के वजह से हुई थी। रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 302, 201 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन


श्यामदेउरवां थानाध्यक्ष विजय राज सिंह ने बताया कि नंदना गांव में चंद्रकेश पांडेय का शव मिलने की सूचना उसके साले कुलदीप तिवारी ने ही दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में गंभीर चोट लगने से मौत का कारण स्पष्ट हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में पता चला कि चंद्रकेश पांडेय की शादी श्यामदेउरवां थानाक्षेत्र के पिपरपाती में हुई थी। वह अपने पत्नी उर्मिला देवी और चार बच्चों के साथ पिछले चार-पांच वर्षों से अपने ससुराल में ही रहता था। कुलदीप को डर था कि कहीं उसकी मां सारा धन जायजाद बहन उर्मिला देवी और जीजा चन्द्रकेश पांडेय के नाम न कर दे।


इसी बात को लेकर वह अपने साथी दीपक विश्वकर्मा के साथ मिलकर जीजा को रास्ते से हटाने की योजना बनाई और दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया। हत्यारोपी कुलदीप तिवारी, दीपक विश्वकर्मा पिपरपाती को  गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed