फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Police arrested accused for killed a man in gorakhpur

मारपीट के दौरान घायल युवक की इस वजह से हुई थी मौत, आरोपित गिरफ्तार

Sat, 23 May 2020 09:13 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 23 May 2020 09:13 AM IST
सार

  • कोरोना जांच की वजह से 15 घंटे नहीं हो सका था ऑपरेशन
  • राजघाट के चकरा दोयम में मारपीट के दौरान घायल युवक की लखनऊ में हुई थी मौत

विज्ञापन
Police arrested accused for killed a man in gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर जिले के राजघाट के चकरा दोयम निवासी सामंत कुमार की मौत के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को उसकी बहन मधु की तहरीर पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने मुख्य आरोपित कल्पनाथ को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


सामंत कुमार के सिर पर लोहे की राड से हमला हुआ था। कोरोना जांच और उसकी रिपोर्ट के इंतजार में 15 घंटे तक ऑपरेशन रुका रहा। बाद में सामंत ने दम तोड़ा दिया था।

विज्ञापन

ये है मामला

जानकारी के अनुसार बीते 19 मई को चकरा दोयम गांव में मामूली विवाद को लेकर सामंत व कल्पनाथ में मारपीट हुई थी। पुलिस को दी गई तहरीर में बहन का आरोप है कि कल्पनाथ ने सामंत के सिर पर लोहे के राड से प्रहार कर दिया था।

गंभीर रूप से घायल सामंत को परिजनों ने पहले बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ के केजीएमयू में भेज दिया गया था। मृतक के भाई प्रदीप का आरोप था कि कोरोना जांच के चक्कर में भाई का जल्दी ऑपरेशन नहीं हो सका, इस कारण उसकी जान चली गई थी।

इंसपेक्टर राजघाट राजेश पांडेय ने बताया कि मारपीट के दौरान युवक घायल हुआ था, बाद में मौत हो गई थी। उसकी बहन की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed