{"_id":"5ec89bdf8ebc3e90807fe13e","slug":"police-arrested-accused-for-killed-a-man-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मारपीट के दौरान घायल युवक की इस वजह से हुई थी मौत, आरोपित गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट के दौरान घायल युवक की इस वजह से हुई थी मौत, आरोपित गिरफ्तार
Sat, 23 May 2020 09:13 AM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 23 May 2020 09:13 AM IST
सार
- कोरोना जांच की वजह से 15 घंटे नहीं हो सका था ऑपरेशन
- राजघाट के चकरा दोयम में मारपीट के दौरान घायल युवक की लखनऊ में हुई थी मौत
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोरखपुर जिले के राजघाट के चकरा दोयम निवासी सामंत कुमार की मौत के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को उसकी बहन मधु की तहरीर पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने मुख्य आरोपित कल्पनाथ को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
सामंत कुमार के सिर पर लोहे की राड से हमला हुआ था। कोरोना जांच और उसकी रिपोर्ट के इंतजार में 15 घंटे तक ऑपरेशन रुका रहा। बाद में सामंत ने दम तोड़ा दिया था।
विज्ञापन
Trending Videos
ये है मामला
जानकारी के अनुसार बीते 19 मई को चकरा दोयम गांव में मामूली विवाद को लेकर सामंत व कल्पनाथ में मारपीट हुई थी। पुलिस को दी गई तहरीर में बहन का आरोप है कि कल्पनाथ ने सामंत के सिर पर लोहे के राड से प्रहार कर दिया था।
गंभीर रूप से घायल सामंत को परिजनों ने पहले बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ के केजीएमयू में भेज दिया गया था। मृतक के भाई प्रदीप का आरोप था कि कोरोना जांच के चक्कर में भाई का जल्दी ऑपरेशन नहीं हो सका, इस कारण उसकी जान चली गई थी।
इंसपेक्टर राजघाट राजेश पांडेय ने बताया कि मारपीट के दौरान युवक घायल हुआ था, बाद में मौत हो गई थी। उसकी बहन की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजवा दिया गया है।