{"_id":"6894f23dd188d1b2f40d36ce","slug":"police-arrest-third-accused-gorakhpur-news-c-208-1-sgkp1007-160316-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: छिनैती के तीसरे आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: छिनैती के तीसरे आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Fri, 08 Aug 2025 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Fri, 08 Aug 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। गौरी बाजार क्षेत्र में 16 जुलाई को सिरजम पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार महिला से 50 हजार रुपये की छिनैती के मामले में फरार तीसरे आरोपी रुद्रपुर के शीतल माझा निवासी सुमित यादव को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया।
उसके पास से छीने गए 24 सौ रुपये भी बरामद हुए। पूर्व में पुलिस दो आरोपी को गिरफ्तार कर उनके पास से 23,800 रुपये बरामद कर चुकी है।
बता दें कि 16 जुलाई को बरियारपुर के उदयपुरा निवासी पूनम देवी पति रामप्रताप यादव व भतीजे के साथ पीएनबी की देवरिया शाखा से 50 हजार रुपये निकालकर बाइक से गोरखपुर जा रही थीं। सिरजम पेट्रोल पंप के पास एक बाइक पर सवार युवक उनके बगल में पहुंचे।
पूनम व उसके पति कुछ समझ पाते कि बाइक सवार एक युवक झपट्टा मारकर पर्स छीन लिया और भाग निकले थे। पर्स में नकदी, मोबाइल व अन्य कागजात थे। पुलिस ने केस दर्ज कर वारदात से पर्दा उठाने के लिए तीन टीमों का गठन किया था।
विज्ञापन
पुलिस ने 22 जुलाई को मुखबिर की सूचना पर बघौचघाट थाना क्षेत्र के महुआरी निवासी साहिल और भटनी थाना क्षेत्र के जिरासो निवासी दिव्यांशु उर्फ युवराज को गिरफ्तार कर जेल भेजवा दिया था। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार तीसरे आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।