फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Police alert regarding Panchayat elections in Gorakhpur

यूपी: इस खास वजह से घर जाकर चेता रही है पुलिस, दोबारा किए अपराध तो फिर जाओगे जेल

Thu, 24 Dec 2020 10:36 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 24 Dec 2020 10:36 AM IST
विज्ञापन
Police alert regarding Panchayat elections in Gorakhpur
एसएसपी जोगेंद्र कुमार। (file) - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। अफसरों के निर्देश पर पुलिस उन लोगों के घर जाकर चेता रही है जो आपराधिक मामलों में जमानत पर बाहर हैं। उन्हें चेताया जा रहा है कि दोबारा अपराध किए तो फिर से जेल भेज दिए जाएंगे। उधर, गांव में अशांति फैलाने वालों को चिन्हित कर पुलिस पाबंद करने की कार्रवाई भी कर रही है।
विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, डीआईजी राजेश डी मोदक ने रेंज के अफसरों के साथ हुई बैठक में पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस को सतर्क रहने को कहा था तो वहीं एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने भी क्राइम मीटिंग में पुलिस को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। एसएसपी ने साफ कहा है कि पुलिस अभी से गांवों में विवाद की जानकारी जुटा ले। इन मामलों को अलग रजिस्टर में दर्ज किया जाए ताकि भविष्य में इसकी जानकारी रहे कि कौन सा मामला चुनावी है।
विज्ञापन

पुराने रजिस्टर के आधार पर भी करें कार्रवाई

एसएसपी ने बीते चुनाव के दौरान के रजिस्टर को भी खंगालने का आदेश दिया है ताकि पता चल सके कि किस गांव में विवाद हुआ था और इसकी वजह क्या थी। उसमें कौन से लोग शामिल थे और इस समय वे कहां हैं। इस आधार पर पुलिस पूरी जांच कर कार्रवाई करें ताकि चुनाव में कोई माहौल ना बिगाड़ सके।
 
विवाद में पड़ी पुलिस तो होगी सख्त कार्रवाई
अक्सर चुनाव के समय पुलिस पर भी अंगुली उठती है। इसे लेकर एसएसपी ने पुलिस वालों को पहले से ही चेता दिया है कि कहीं पर भी पुलिस खुद विवाद में नहीं पड़ेगी। अगर ऐसी शिकायत कहीं से भी आई तो जांच कराकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में लीपापोती बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed