{"_id":"5f30d4e45abce22e2d635d13","slug":"police-alert-on-15-august-due-to-objectionable-phone-call-to-sahajanwan-so","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर के सहजनवां एसओ को आई आपत्ति फोन कॉल, पुलिस कर रही मामले की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर के सहजनवां एसओ को आई आपत्ति फोन कॉल, पुलिस कर रही मामले की जांच
Mon, 10 Aug 2020 10:33 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 10 Aug 2020 10:33 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में रविवार को सहजनवां थानेदार को फोन करके आपत्तिजनक बातें कहीं गईं। एक दिन पहले शनिवार को सहजनवां के तहसीलदार लालजी विश्वकर्मा के मोबाइल फोन पर कॉल करके विवादित बातें कही गईं थीं। तहसीलदार और थानेदार ने विभागीय उच्चाधिकारियों को इसकी जानकारी दी है। इस मामले में फिलहाल मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। पुलिस सतर्क हो गई। माना जा रहा है कि फोन करके विवादित बातें सुनाकर लोगों की भावनाएं भड़काने की साजिश रची जा रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, सहजनवां तहसीलदार के सरकारी नंबर पर पहली बार शनिवार को फोन आया था। फोन रिसीव करते ही पुरुष के आवाज में एक रिकार्डेड आपत्तिजनक संदेश सुनाया गया। रविवार को उनके नंबर पर उसी नंबर से दोबारा फोन आया। इस बार धमकी भरा वही संदेश महिला की आवाज में सुनाया गया।
विज्ञापन
महिला खुद को अमेरिका के वाशिंगटन डीसी में रहने वाली बताती है। रविवार को ही दिन में तीन बजे सहजनवां थानेदार पंकज कुमार के सरकारी नंबर पर भी ऐसा ही आपत्तिजनक फोन आता है। तहसीलदार और थानेदार को एक ही नंबर से फोन किया गया था। शुरुआती छानबीन के आधार पर पुलिस को पता चला है कि फोन उत्तरी अमेरिका के अटलांटा शहर से की जा रही है।
विज्ञापन
एसएसपी डॉ. सुनील गुप्त ने बताया कि तहसीलदार के नंबर पर अंतरराष्ट्रीय कॉल आई थी। स्थानीय स्तर पर छानबीन जारी है। दूसरे शहरों में भी इस तरह के फोन कॉल आए हैं। लखनऊ के हजरतगंज थाने में मुकदमा भी दर्ज हुआ है। 15 अगस्त को देखते हुए पहले से ही सतर्कता बरती जा रही है।