फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Police alert after Mukhtar's death, increased patrolling

Gorakhpur News: मुख्तार की मौत के बाद पुलिस अलर्ट, बढ़ी गश्त- देर रात तक चली जांच, सुबह भी मुस्तैद पुलिस

Fri, 29 Mar 2024 11:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 29 Mar 2024 11:47 AM IST
विज्ञापन
Police alert after Mukhtar's death, increased patrolling
यूपी में हाई अलर्ट के बाद यूनिवर्सिटी चौराहे के पास जांच करवाती एएसपी सीओ कैंट अंशिका वर्मा - फोटो : अमर उजाला
बांदा जेल में सजा काट रहे माफिया मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत की खबर सामने आते ही गोरखपुर में भी पुलिस अलर्ट हो गई है। मिश्रित आबादी में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। बृहस्पतिवार रात में प्रमुख चौराहों पर पुलिस ने चेकिंग भी शुरू कर दी। हालांकि, पुलिस अफसर इसे चुनाव को लेकर अलर्ट बता रहे हैं।
विज्ञापन


दरअसल, शुक्रवार को जुमे की नमाज को लेकर पुलिस सामान्यत: अलर्ट रहती है। इसी बीच मऊ से विधायक, सांसद रहे माफिया मुख्तार की मौत से हलचल बढ़ सकती है। इसे देखते हुए ही पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है।
विज्ञापन

Police alert after Mukhtar's death, increased patrolling
यूपी में हाई अलर्ट के बाद यूनिवर्सिटी चौराहे के पास जांच करवाती एएसपी सीओ कैंट अंशिका वर्मा - फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़ सीमा से जुड़े गोरखपुर के बड़हलगंज में विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

बृहस्पतिवार की रात करीब 11 बजे विश्वविद्यालय चौराहे के पास पुलिस ने चेकिंग की। वहीं, रेती चौक, उर्दू, नखास, गोरखनाथ आदि इलाकों में भी पुलिस सक्रिय रही। इधर, शुक्रवार की सुबह भी पुलिस की टीम शहर के विभिन्न इलाकों में मुस्तैद रही। सुबह से ही अलग-अलग इलाकों में गश्त बढ़ा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed