फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Police administration prepared new plan to solve problem of traffic jam in Gorakhpur

गोरखपुर: व्यस्त इलाकों में ऑटो व चार पहिया होंगे प्रतिबंधित, यातायात को सुगम बनाने के लिए की गई यह व्यवस्था

Sun, 21 Nov 2021 11:39 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 21 Nov 2021 11:39 AM IST
सार

गोरखपुर शहर में लोगों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए एडीजी के निर्देश पर एसएसपी व एसपी ट्रैफिक ने नया प्लान बनाया है। आज से इसे लागू किया जाएगा।

विज्ञापन
Police administration prepared new plan to solve problem of traffic jam in Gorakhpur
गोरखपुर में लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुख्यमंत्री के शहर गोरखपुर का तेजी से विकास हो रहा है। इसके साथ ही शहर में ट्रैफिक की समस्या भी बढ़ती जा रही है। मंडल मुख्यालय होने के चलते अगल-बगल के जिलों से भी बड़ी संख्या में लोग हर दिन शहर में आते हैं। इसको देखते हुए शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए नई योजना बनाई गई है। इसके लिए यातायात पुलिस ने शहर के प्रमुख मार्ग व चौराहों का सर्वे कराकर डायवर्जन करने का फैसला लिया है। कई रूट को वन-वे करने के साथ ही कई पर थ्री-व्हीलर और फोर-व्हीलर को पूरी तरह प्रतिबंधित किया जाएगा।
विज्ञापन


आज होगा रिहर्सल
एसपी ट्रैफिक इंदुप्रभा सिंह ने बताया कि एसएसपी डॉ. विपिन ताडा के निर्देश पर डायवर्जन की योजना बनाई गई है। रविवार यानी आज से इसे प्रयोग के तौर पर लागू किया जाएगा। सफलता मिलने पर इस व्यवस्था को नियमित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

 
यातायात को सुगम बनाने के लिए यह की गई है व्यवस्था
  • कॉर्मल मोड़ तिराहे से सिटी मॉल की तरफ ऑटो, फोर व्हीलर प्रतिबंधित रहेगा। ये वाहन रोडवेज से होकर अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।
  • गोलघर चौराहा से विजय चौक की तरफ के रूट पर सुबह 9 बजे से शाम 8 बजे तक चार पहिया वाहनों को प्रतिबंधित किया जाएगा।
  • सिविल लाइंस एरिया में स्कूल छूटने के समय पर आरटीओ तिराहा से वाहनों का डायवर्जन हरिओमनगर की तरफ किया जाएगा।
  • अग्रसेन तिराहा की तरफ से गांधी गली की तरफ चार पहिया वाहन प्रतिबंधित होंगे। ये वाहन कचहरी चौराहा होकर अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।
  • पार्क रेजीडेंसी होटल की तरफ से रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम की तरफ चार पहिया वाहन प्रतिबंधित होंगे। ये वाहन रोडवेज तिराहा होकर अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • कैंट चौराहा से बेतियाहाता चौराहा की तरफ जाने वाले चार पहिया वाहनों को प्रतिबंधित किया गया है। ये वाहन अंबेडकर चौराहा होकर अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।
  • रोडवेज तिराहे पर यूनिवर्सिटी चौराहे की तरफ से आने वाली बसों व चार पहिया वाहनों को पुलिस लाइन तिराहा से होते हुए यातायात कार्यालय तिराहा होते हुए भेजा जाएगा।
  • काली मंदिर से गोलघर की तरफ लोडर एवं ऑटो रिक्शा का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। ये वाहन पुलिस लाइन, रोडवेज होकर अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।
  • शास्त्री चौराहा से कचहरी चौराहा की तरफ लोडर व ऑटो रिक्शा प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। ये वाहन अंबेडकर चौराहा, छात्रसंघ होकर अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।
  • नौसड़ तिराहा से शहर के अंदर आने वाले चार पहिया वाहन टीपीनगर, फलमंडी, पैडलेगंज होकर अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।
  • घोष कंपनी से रेती रोड और घोष कंपनी से नखास कोतवाली की ओर जाने वाले रोड पर ऑटो व चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेगा।
  • तरंग ओवरब्रिज से घंटाघर चौराहे तक ऑटो व चार पहिया वाहन सुबह 9 बजे से रात 10 बजे पूरी तरह प्रतिबंधित होगा। इस रोड पर सिर्फ रिक्शा, साइकिल और बाइक ही चलेंगे।
  • अलहदादपुर चौराहे से घंटाघर तक की सड़क पर ऑटो व चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेगा।
  • घंटाघर चौराहे से बसंतपुर चौराहे तक ऑटो व चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेगा।
  • नखास से साहबगंज रोड पर चार पहिया वाहन व ऑटो दिन में प्रतिबंधित रहेगा। व्यापारियों के मॉल वाहन हर्बर्ट बंधे से सीधा शहर के बाहर जाएंगे।
  • बक्शीपुर चौराहे से खूनीपुर चौराहे तक जाने वाले रोड पर ऑटो व चार पहिया वाहन दिन में प्रतिबंधित रहेंगे।
  • अलीनगर चौक से बेनीगंज चौक तक की सड़क पर चार पहिया व ऑटो दिन में प्रतिबंधित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed