{"_id":"5fb9e4545fa20b384b101976","slug":"police-action-will-be-taken-at-government-shop-in-maharajganj-name-of-liquor-smuggler-brother","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फरार शराब तस्कर के भाई के नाम चल रही है सरकारी दुकान, अब होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरार शराब तस्कर के भाई के नाम चल रही है सरकारी दुकान, अब होगी कार्रवाई
Sun, 22 Nov 2020 09:38 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 22 Nov 2020 09:38 AM IST
सार
- फरार 25 हजार रुपये के इनामी तस्कर सोनू पर पीपीगंज और रामगढ़ताल में दर्ज है केस
- एसएसपी, डीएम महराजगंज को भेजेंगे रिपोर्ट, पत्र लिखकर कराएंगे अवगत
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के फरार शराब तस्कर और 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश सोनू यादव के भाई अनिल यादव के नाम से महराजगंज के पनियरा में सरकारी देशी शराब की दुकान है। बताया जाता है कि तस्करी में इस दुकान का भी इस्तेमाल किया गया था।
मामला संज्ञान में आने पर दुकान का लाइसेंस निरस्त कराने के लिए गोरखपुर पुलिस डीएम महराजगंज को रिपोर्ट भेजेगी। एसएसपी ने रामगढ़ताल थाना प्रभारी को इस संबंध में निर्देश दिए हैं। एसपी महराजगंज को मामले की जानकारी देते हुए पनियरा क्षेत्र में स्थित दुकान की जांच कराने को कहा गया है।
जानकारी के मुताबिक, पीपीगंज कस्बे के जयसिंह को जंगल कौड़िया के पास से 19 सितंबर की रात आबकारी इंस्पेक्टर राकेश त्रिपाठी ने पकड़ा था। पूछताछ में उसने बताया कि पीपीगंज के बगहीबारी के रहने वाले बब्लू ने यह सामान दिया है। वह मजनू चौराहे पर संतोष कुमार को सामान देने जा रहा था। बब्लू के घर की तलाशी लेने पर 400 लीटर रेक्टिफाइड स्प्रिट, 946 ढक्कन मिले।

बब्लू ने बताया कि भटहट के रहने वाले जगदीश गुप्ता व सोनू यादव उसे रेक्टिफाइड स्प्रिट की सप्लाई करते हैं। 30 सितंबर को आबकारी विभाग की टीम ने रामगढ़ताल क्षेत्र के इंदिरानगर स्थित जगदीश व सोनू यादव के ठिकानों पर जांच की तो यहां पर भी रेक्टिफाइड स्प्रिट और ढक्कन के साथ राजघाट, बर्फखाना निवासी अमित मंझवार को गिरफ्तार किया। मुकदमा दर्ज होने के बाद एसएसपी ने जगदीश व सोनू पर 25- 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। इनाम घोषित होने के बाद जगदीश ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया था।
एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने बताया कि फरार शराब तस्कर सोनू यादव के भाई के नाम से महराजगंज में देशी शराब की लाइसेंसी दुकान है। जिसे निरस्त कराने के लिए गोरखपुर पुलिस महराजगंज डीएम को रिपोर्ट भेजेगी।
एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने बताया कि फरार शराब तस्कर सोनू यादव के भाई के नाम से महराजगंज में देशी शराब की लाइसेंसी दुकान है। जिसे निरस्त कराने के लिए गोरखपुर पुलिस महराजगंज डीएम को रिपोर्ट भेजेगी।