फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Police action taken against miscreants of Wine merchants in Gorakhpur

शराब के धंधेबाजों पर अब पुलिस की टेढ़ी नजर: निवर्तमान प्रधान के ससुर समेत तीन की संपत्ति जब्त

Wed, 24 Mar 2021 01:05 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 24 Mar 2021 01:05 PM IST
सार

पहले प्रतापगढ़, फिर चित्रकूट में जहरीली शराब से मौतों के बाद गोरखपुर में पुलिस, प्रशासन की टीम सक्रिय हो गई है। इसी का नतीजा है कि गलत तरीके से कच्ची शराब बनाने व बेचने वालों के खिलाफ मंगलवार को अभियान चलाया गया। संपत्तियां भी जब्त कर ली गईं। इस कार्रवाई से अवैध शराब बनाने वाले सहमे हैं।

विज्ञापन
Police action taken against miscreants of Wine merchants in Gorakhpur
अभियुक्त की संपत्ति कुर्क के दौरान उपस्थित अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर के खोराबार सिक्टौर गांव की निवर्तमान प्रधान मंजू देवी के ससुर मोतीचंद निषाद, पड़ोसी बांधू निषाद और पति के दोस्त संतोष की लाखों रुपये की तीन संपत्तियों को मंगलवार को जब्त कर लिया गया। यह कार्रवाई जिला प्रशासन और खोराबार पुलिस की टीम ने की है।

विज्ञापन


संपत्तियों को जब्त करने का नोटिस कुछ दिन पहले ही चस्पा कर दिया गया था। मंजू के पति राजेश की कुछ संपत्ति पहले जब्त की जा चुकी है। और संपत्ति न होने का झूठा हलफनामा देने पर उसके विरुद्ध डीएम के आदेश पर जालसाजी का केस भी दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सिक्टौर की निवर्तमान प्रधान मंजू के पति राजेश, ससुर मोतीचंद, पड़ोसी बांधू, राजेश के मित्र संतोष समेत सात लोगों को पुलिस ने वर्ष 2018 में अवैध शराब बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया था। एक सप्ताह में पुलिस ने अवैध शराब बनाने के आरोप में दो मुकदमे दर्ज किए थे। बाद में पुलिस ने राजेश, पिता मोतीचंद, भाई, मित्र संतोष व पड़ोसी बांधु समेत सात पर गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम के निर्देश पर पुलिस ने 15 अगस्त 2020 को राजेश की कई संपत्तियों को जब्त किया था। जिसके बाद राजेश ने डीएम कोर्ट में अन्य संपत्ति न होने का शपथपत्र दिया था। जांच में शपथपत्र झूठा निकला और पुलिस की आख्या में राजेश, उनकी पत्नी मंजू के नाम से एक जमीन, एक मकान व दुकान तथा एक जेसीबी होने की बात सामने आई। जिसके आधार पर डीएम ने 23 फरवरी 2021 को उक्त नई संपत्ति को जब्त करने तथा राजेश पर धोखाधड़ी का केस दर्ज करने का निर्देश दिया। जिसपर पुलिस ने 28 फरवरी 2021 को नोटिस चस्पा किया तथा राजेश पर जालसाजी समेत अन्य आरोप में केस दर्ज किया। मंगलवार को पुलिस ने राजेश के पिता व निवर्तमान प्रधान के ससुर तथा गैंगस्टर के आरोपित मोतीचंद के मकान व दुकान, बांधू की जमीन तथा संतोष की जमीन को जब्त कर सील कर दिया।
 

दिसंबर 2020 में डीएम ने दिया था आदेश

तीनों की संपत्ति जब्त करने का आदेश डीएम ने दिसंबर 2020 में दिया था। उसी पर कार्यवाई हुई है। राजेश को नोटिस वाली कार्रवाई अभी बाकी है। इस संबंध में में निवर्तमान प्रधान पति राजेश व उनके पिता मोतीचंद, गैंगस्टर के आरोपित सन्तोष तथा बांधू ने कहा कि कार्रवाई लापरवाही पूर्वक की गई है। नोटिस कुछ और लगाया गया और कार्रवाई कुछ और हुई।

आरोप लगाया कि दिसंबर का आदेश होने के बाद भी नोटिस नहीं दिया गया। मोतीचंद ने कहा कि जो संपत्ति जब्त हुई है वह पैतृक है। जिसमें मेरे सहित चार बेटे व अविवाहित बेटी भी हिस्सेदार है। जिसका निर्माण 2012 से धीरे-धीरे चल रहा था। जबकि गैंगस्टर में पुलिस ने मुझे, बेटे राजेश व एक अन्य पुत्र को आरोपित बनाया है। राजेश ने कहा कि फिलहाल कोर्ट की शरण में हैं। न्यायालय पर पूरा भरोसा है।

तिवारीपुर में महिला गैंगस्टर का मकान जब्त
तिवारीपुर पुलिस व राजस्व टीम ने मंगलवार को गुनगुन कोठा निवासी महिला गैंगस्टर रंभा देवी के मकान को जब्त किया। इस दौरान थाना प्रभारी तिवारीपुर ने महिला गैंगस्टर के क्रियाकलापों की लोगों को जानकारी दी।
तिवारीपुर थाना प्रभारी अमित कुमार दुबे व तहसीलदार सदर संजीव दीक्षित टीम के साथ मंगलवार को गुनगुन कोठा पहुंचे।

टीम ने यहां की महिला गैंगस्टर रंभा देवी के मकान को उतर प्रदेश समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम की धारा 14(1) एक के तहत जब्त किया। संपत्ति की अनुमानित लागत 5 लाख है। इस दौरान स्थानीय लोगों को महिला गैंगस्टर के अपराधों से रूबरू कराया गया। डीएम के विजयेंद्र पांडियन ने गैंगस्टरों द्वारा अवैध तरीके से अर्जित संपत्ति को जब्त करने का आदेश दिया था। इस आदेश के क्रम में यह कार्रवाई की गई।

कच्ची शराब की धंधेबाज है रंभा
रंभा कच्ची शराब की धंधेबाज है। तिवारीपुर पुलिस ने उसके पास से भारी मात्रा में शराब बरामद की थी। गैंगस्टर की कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर पिछले दिनों जेल भेजा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed