फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Police accused of assault and indecency while taking one-sided action

Gorakhpur News: पुलिस पर एक पक्षीय कार्रवाई करते हुए मारपीट और अभद्रता का आरोप

Sat, 07 Mar 2026 02:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 07 Mar 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Police accused of assault and indecency while taking one-sided action
- पीड़ित पक्ष ने चौकी प्रभारी के खिलाफ सीओ कैंपियरगंज से की शिकायत
विज्ञापन


जंगल कौड़िया। चिलुआताल थाना क्षेत्र के बेलपार उर्फ गुरुनगर गांव के निवासियों ने पुलिस पर घर में घुसकर मारपीट और अभद्रता का आरोप लगाते हुए सीओ कैंपियरगंज से न्याय की गुहार लगाई है। हालांकि, दरोगा के अनुसार, उन्हें एक पूर्व प्रधान प्रत्याशी के घर पर विवाद करने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची तब तक विवाद करने वाले भाग चुके थे। उन्हीं आरोपियों की तलाश के दौरान वहां महिलाओं ने पुलिस टीम के साथ अभद्रता की है। दरोगा के अनुसार, किसी तरह बचाव के बाद पुलिस टीम लौटी। मामले में वीडियो भी वायरल हुआ है।
पूर्व प्रधान प्रत्याशी अमित की तहरीर पर पुलिस ने नौ नामजद और 25-30 अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। वहीं, दूसरा पक्ष पुलिस की कार्यशैली से नाराज होकर बृहस्पतिवार को सीओ की गैरमौजूदगी में क्षेत्राधिकारी कार्यालय कैंपियरगंज पहुंचा। उन्होंने शिकायत दर्ज कराते हुए मजनू पुलिस चौकी इंचार्ज और पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में सीओ अनुराग सिंह ने कहा कि लिखित शिकायत मिलने के बाद घटना की जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शिकायतकर्ताओं के मुताबिक, बुधवार रात करीब आठ बजे मजनू चौकी इंचार्ज पुलिस बल के साथ लोगों के घर में घुसने लगे। विरोध पर मारपीट की धमकी देते हुए गाली-गलौज की। ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ पुलिसकर्मी नशे में थे और बिना कारण बताए मारपीट भी की। वायरल वीडियो में घर के सामने खड़ी बाइक पर लाठी बरसाते हुए भी दिख रहे हैं। जबकि प्रथम पक्ष आनंद की ओर से दिए गए वीडियो में उनके घर के बाहर सैकड़ों लोग गाली-गलौज करते नजर आ रहे हैं। दूसरे पक्ष की ममता देवी, सोमनाथ, नंदलाल, गुलशन, सुजीत नारायण, अमित कुमार और घनश्याम ने लिखित शिकायती पत्र दिया है। वायरल वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed