फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   PMO applauds cleanliness of Gorakhpur city

खुशखबर: गोरखपुर शहर की सफाई व्यवस्था को पीएमओ की शाबाशी, सचिव ने नगर आयुक्त को मैसेज भेजकर की सराहना

Thu, 09 Dec 2021 09:40 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 09 Dec 2021 09:40 AM IST
सार

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से बुधवार को भी फोन कर कार्यक्रम स्थल और आसपास की सफाई व्यवस्था की स्थिति जानी गई।

विज्ञापन
PMO applauds cleanliness of Gorakhpur city
खाद कारखाना परिसर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर शहर की सफाई व्यवस्था को बनाए रखने के लिए नगर निगम प्रशासन को प्रधानमंत्री कार्यालय से शाबाशी मिली है। दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खाद कारखाना, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) और क्षेत्रीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान केंद्र (आरएमआरसी) के उद्घाटन के पहले और बाद शहर की सफाई व्यवस्था की निगरानी पीएमओ से की जा रही थी।
विज्ञापन


इसी क्रम में बुधवार को प्रधानमंत्री कार्यालय में सचिव ने नगर आयुक्त अविनाश सिंह के मोबाइल नंबर पर 'थम्स अप' की इमोजी भेजकर सफाई कार्य की सराहना की है। नगर आयुक्त ने कहा कि प्रधानमंत्री कार्यालय से प्रोत्साहन मिलने से सभी का मनोबल बढ़ा है। वहीं प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से बुधवार को भी फोन कर कार्यक्रम स्थल और आसपास की सफाई व्यवस्था की स्थिति जानी गई।
विज्ञापन

 

सफाई निरीक्षक हरिलाल को 5000 रुपये नकद पुरस्कार

खाद कारखाना कार्यक्रम स्थल पर बेहतर सफाई के लिए नगर निगम के कार्यवाहक सफाई निरीक्षक हरिलाल को अच्छे पर्यवेक्षण के लिए नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने 5000 रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। इस अभियान में अपर नगर आयुक्त आरबी सिंह, उप नगर आयुक्त संजय शुक्ला, जलकल महाप्रबंधक एसपी श्रीवास्तव, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुकेश रस्तोगी, कनिष्ठ प्रभारी स्वास्थ्य अखिलेश कुमार श्रीवास्तव, कार्यवाहक सफाई निरीक्षक हरिलाल एवं नगर आयुक्त के स्टेनो ब्रजेश तिवारी लगे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

120 सफाई कर्मियों ने साफ किया रैली स्थल

हिन्दुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड(एचयूआरएल) के खाद कारखाना परिसर में एक दिन पहले हुई प्रधानमंत्री के रैली स्थल की बुधवार को पंचायतीराज विभाग के सफाईकर्मियों ने अभियान चलाकर सफाई की। डीपीआरओ हिमांशु शेखर ठाकुर की निगरानी में 120 सफाई कर्मचारियों इस कार्य के लिए लगाया गया था। इसी के साथ पीएम के आह्वान पर एक दिसंबर से चल रहे विशेष सफाई अभियान का भी समापन हो गया। रैली स्थल के सफाई की जिम्मेदारी भटहट एवं चरागांवा  ब्लॉक में तैनात सफाई कर्मचारियों को सौंपी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed